कपिल शर्मा के ‘कैप्स कैफे’ के पास फिर फायरिंग, बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा स्थित रेस्टोरेंट ‘कैप्स कैफे’ के आसपास एक बार फिर गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस बार फायरिंग कैफे के पड़ोस में मौजूद एक दूसरे रेस्टोरेंट पर की गई। घटना के बाद सोशल मीडिया पर कपिल शर्मा को धमकी देने वाला एक पोस्ट भी वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि यह पोस्ट टायसन बिश्नोई जोरा सिद्धू नाम के अकाउंट से साझा किया गया, जिसे कथित तौर पर बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया जा रहा है। पोस्ट में कपिल शर्मा को चेतावनी देते हुए कहा गया कि यह फायरिंग उनके लिए संदेश है और भविष्य में उनके कैफे व मुंबई स्थित घर को निशाना बनाए जाने की धमकी भी दी गई है।
जानकारी के अनुसार, कपिल शर्मा के कैफे के आसपास पहले भी कई बार फायरिंग की घटनाएं हो चुकी हैं। पूर्व में हुई घटनाओं की जिम्मेदारी भी कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा ली गई थी। पिछले साल जुलाई, अगस्त और दिवाली से पहले भी ऐसी घटनाएं सामने आई थीं।
फिलहाल स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हैं। सोशल मीडिया पोस्ट की भी जांच की जा रही है और सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है।
वहीं अगर कपिल शर्मा के काम की बात करें तो इन दिनों उनका कॉमेडी शो नेटफ्लिक्स पर प्रसारित हो रहा है। इसके अलावा हाल ही में उनकी फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ भी रिलीज हुई थी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.