पन्नू की हत्या की साजिश में निखिल गुप्ता को 235 महीने की जेल, अमेरिकी अदालत ने सुनाई सजा

HIGHLIGHTS
- अमेरिका की अदालत ने भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 235 महीने जेल की सजा सुनाई है।
- मामला खालिस्तानी अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश से जुड़ा है।
- न्यूयॉर्क की दक्षिणी जिला अदालत के जज विक्टर मारेरो ने शुक्रवार को फैसला सुनाया।
अमेरिका की अदालत ने भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को खालिस्तानी अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश के मामले में दोषी करार देते हुए 235 महीने जेल की सजा सुनाई है। न्यूयॉर्क की दक्षिणी जिला अदालत में शुक्रवार को जज विक्टर मारेरो ने लगभग 80 मिनट तक चली सुनवाई के बाद यह फैसला सुनाया।
55 वर्षीय निखिल गुप्ता पर अमेरिकी जमीन पर पन्नू की हत्या की साजिश रचने का आरोप था। गौरतलब है कि इसी साल उन्होंने अपने खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों को स्वीकार कर लिया था।
निखिल गुप्ता पर क्या थे आरोप?
अमेरिकी अभियोजन पक्ष के मुताबिक, यह मामला न्यूयॉर्क में गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या कराने की कोशिश से संबंधित है। निखिल गुप्ता ने अदालत में हत्या के लिए सुपारी देने, साजिश को अंजाम तक पहुंचाने की कोशिश में शामिल होने और मनी लॉन्ड्रिंग की साजिश रचने के आरोप स्वीकार किए थे। आरोपों को कबूल करने के बाद शुक्रवार को अदालत ने उन्हें इस मामले में सजा सुनाई।
सुनवाई में पन्नू ने अदालत को क्या बताया?
अमेरिकी अदालत में सुनवाई के दौरान आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भी अपना बयान दर्ज कराया। उसने कहा कि अपनी हत्या की साजिश का खुलासा होने के बाद से वह 1,200 दिनों से ज्यादा समय से नियमित रूप से अपनी कानूनी प्रैक्टिस नहीं कर पा रहा है। पन्नू ने इस घटना से हुई मानसिक परेशानी और अपने कामकाज पर पड़े नकारात्मक प्रभाव के बारे में भी जज को बताया।
निखिल गुप्ता ने जताया पछतावा, अदालत के बाहर प्रदर्शन
सजा सुनाए जाने से पहले निखिल गुप्ता ने अदालत में संक्षिप्त बयान दिया। इस दौरान उन्होंने पन्नू की हत्या की साजिश में अपनी भूमिका पर गहरा पछतावा जताते हुए अपने कृत्य के लिए अफसोस व्यक्त किया।
वहीं, सजा के एलान से पहले न्यूयॉर्क की अदालत के बाहर पन्नू के कई समर्थक जमा हुए थे। उनके हाथों में निखिल गुप्ता और इस मामले से जुड़े अन्य लोगों के पुतले थे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.