Meta पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा आरोप, बोले- भारत में मेरा अकाउंट बैन कर दिया गया

HIGHLIGHTS
- केजरीवाल ने एक्स पोस्ट के जरिए मेटा को टैग कर जताई नाराजगी
- मेटा कार्यालय से प्रतिबंध का कारण नहीं मिलने का किया दावा
- अकाउंट बहाली को लेकर जानकारी नहीं मिलने की बात कही
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मेटा (Meta) और मेटा इंडिया पर उनके अकाउंट को भारत में प्रतिबंधित किए जाने का आरोप लगाया है। केजरीवाल ने एक्स पर मेटा और मेटा इंडिया को टैग करते हुए इस मामले को लेकर पोस्ट किया।
मेटा पर लगाए आरोप
केजरीवाल ने लिखा, "आपने मेरा अकाउंट क्यों प्रतिबंधित कर दिया है? आपके भारत कार्यालय में मौखिक पूछताछ से पता चला कि मेरा अकाउंट भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया है और यह भारत में उपलब्ध नहीं है। क्यों?"
उन्होंने आरोप लगाया कि मेटा के कार्यालय में कोई भी इस प्रतिबंध का कारण नहीं बता रहा है और न ही यह जानकारी दी जा रही है कि प्रतिबंध कैसे हटाया जा सकता है। केजरीवाल ने कहा कि भेजे गए ईमेल पर सिर्फ नियमित नोटिफिकेशन के अलावा कोई जवाब नहीं मिला।
उन्होंने मेटा की सेवा पर सवाल उठाते हुए लिखा कि यह बहुत खराब सेवा है। साथ ही उन्होंने मेटा से कहा कि भारत सरकार के सामने इतना न झुकें, वरना उन्हें भारत में सिर्फ एक ही अकाउंट चलाने की अनुमति दी जाएगी।
मोदी सरकार पर भी साधा निशाना
इससे पहले केजरीवाल ने एक अन्य पोस्ट में केंद्र सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने पेट्रोल में मिलावट को लेकर सरकार की योजना पर सवाल उठाए थे।
केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि सरकार पहले ई20 पेट्रोल को लेकर लोगों की ई10 और ई20 गाड़ियों को प्रभावित कर चुकी है। उन्होंने कहा था कि अगर लोग ई20 नई गाड़ी खरीदते हैं तो आने वाले समय में उसमें ई50 पेट्रोल डालने से गाड़ी खराब हो सकती है।
उन्होंने यह भी दावा किया था कि सरकार जल्द ही डीजल में भी मिलावट करने वाली है और लोगों को कुछ वर्षों तक पेट्रोल-डीजल की नई गाड़ियां खरीदने से बचना चाहिए।
पीएम मोदी का वीडियो बंद करने पर मेटा ने मांगी थी माफी
वहीं, मेटा ने बुधवार को देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो को प्रतिबंधित करने के मामले में माफी मांगी थी। कंपनी ने स्वीकार किया था कि बड़े स्तर पर प्रमोशनल गतिविधियों के कारण पीएम मोदी का वीडियो भारत में बंद हो गया था।
वीडियो को अचानक बंद किए जाने के बाद केंद्र सरकार ने मेटा से आपत्ति जताते हुए जवाब मांगा था।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.