बागपत: जिला पूर्ति अधिकारी 40 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

बागपत जिले में शुक्रवार को विजिलेंस मेरठ की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला पूर्ति अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के बाद पूरे पूर्ति विभाग में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूत्रों के मुताबिक, विजिलेंस टीम ने बागपत स्थित जिला पूर्ति कार्यालय में अचानक छापेमारी की। इस दौरान जिला पूर्ति अधिकारी अनूप तिवारी को बुढसैनी गांव के राशन डीलर नरेंद्र सिंह से 40 हजार रुपये लेते हुए पकड़ा गया। गिरफ्तारी के तुरंत बाद टीम उन्हें अपने साथ कोतवाली ले गई, जहां उनसे पूछताछ जारी है।
जानकारी के अनुसार, राशन डीलर से प्रति क्विंटल 45 रुपये की दर से अवैध कमीशन की मांग की जा रही थी। आरोप यह भी है कि भुगतान न करने पर कार्रवाई की धमकी दी जा रही थी। इसी शिकायत के आधार पर विजिलेंस ने ट्रैप ऑपरेशन तैयार किया और अधिकारी को रिश्वत लेते हुए दबोच लिया।
कार्रवाई की खबर सामने आते ही विभागीय कार्यालय में हड़कंप मच गया और कर्मचारी सकते में आ गए। विजिलेंस टीम अब मामले से जुड़े दस्तावेजों और अन्य वित्तीय लेनदेन की भी जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, आगे की कानूनी प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.