बुलंदशहर के भाजपा विधायक अनिल शर्मा का निधन, लंबे समय से थे बीमार

HIGHLIGHTS
- भाजपा विधायक दल ने विधानसभा परिसर में लॉटरी व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन किया।
- प्रदर्शन का नेतृत्व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने किया।
- विधायकों ने हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर विरोध जताया।
बुलंदशहर। शिकारपुर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक और पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा का बुधवार को दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे जनपद में शोक की लहर दौड़ गई। अनिल शर्मा चार बार विधायक रहे थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
जानकारी के मुताबिक, कैंसर से पीड़ित अनिल शर्मा का दिल्ली के अस्पताल में इलाज चल रहा था। उन्होंने वहीं अंतिम सांस ली। अनिल शर्मा योगी सरकार में वन राज्य मंत्री भी रह चुके थे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक का माहौल है।
साल 2002 में पहली बार बने विधायक
अनिल शर्मा बुलंदशहर जनपद के शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव सुरजावली के रहने वाले थे। वह बहुत कम उम्र में गांव सुरजावली के निर्विरोध प्रधान भी चुने गए थे। साल 2002 में उन्होंने पहली बार खुर्जा विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव जीतकर विधायक बने।
इसके बाद साल 2007 में खुर्जा सीट से ही बसपा के टिकट पर दूसरी बार विधायक चुने गए। 2012 में शिकारपुर सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव हारने के बाद उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया।
इसके बाद उन्होंने भाजपा के टिकट पर 2017 में शिकारपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। इसके अलावा वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री भी बने। साल 2022 में अनिल शर्मा ने एक बार फिर भाजपा के टिकट पर शिकारपुर सीट से चुनाव लड़ा और विधायक चुने गए।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.