मुजफ्फरनगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, SSP ने 43 पुलिसकर्मियों का किया तबादला

HIGHLIGHTS
- स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को तत्काल नई जिम्मेदारी संभालने को कहा गया।
- कोतवाली नगर और खालापार थाने के पुलिसकर्मियों की भी तैनाती बदली गई।
- नई मंडी से पांच पुलिसकर्मियों को सीसी टीएनएस की जिम्मेदारी मिली।
मुजफ्फरनगर। जिले की पुलिस व्यवस्था में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया गया है। SSP संजय कुमार वर्मा ने शनिवार देर रात करीब 11 बजे आदेश जारी करते हुए जनपद के अलग-अलग थानों और इकाइयों में तैनात 43 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण कर नई तैनाती दी है। आदेश के अनुसार सभी पुलिसकर्मियों को जनहित में तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी सूची के अनुसार, कोतवाली नगर में तैनात दो पुलिसकर्मियों को सीसी थाना कोतवाली नगर भेजा गया है। थाना खालापार में तैनात चार पुलिसकर्मियों को सीसी थाना खालापार में नई तैनाती मिली है। वहीं, नई मंडी थाने से पांच पुलिसकर्मियों को सीसी टीएनएस नई मंडी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें महिला आरक्षी सुरभि और महिला आरक्षी अफसाना भी शामिल हैं।
थाना बुढ़ाना से दो पुलिसकर्मियों को सीसी टीएनएस बुढ़ाना भेजा गया है। थाना छपार में तैनात आरक्षी दीपक कुमार को सीसी टीएनएस छपार की जिम्मेदारी दी गई है। थाना जानसठ के दो पुलिसकर्मियों को सीसी टीएनएस जानसठ में तैनात किया गया है। इसी तरह थाना मीरापुर से चार पुलिसकर्मियों को सीसी टीएनएस मीरापुर में नई जिम्मेदारी दी गई है।
आदेश के मुताबिक, थाना रामराज से महिला आरक्षी अंजलि और आरक्षी प्रशांत कुमार को सीसी टीएनएस शाहपुर भेजा गया है। थाना रतनपुरी से महिला आरक्षी राजीना, आरक्षी अंकुर रावत और आरक्षी आकाश कुमार को सीसी टीएनएस रतनपुरी में तैनाती दी गई है। वहीं, थाना भोपा में तैनात महिला आरक्षी नेहा कुमारी को कोर्ट पैरोकार भोपा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कुछ पुलिसकर्मियों को बीट ड्यूटी भी दी गई है। सीसी थाना खतौली से आरक्षी राहुल को थाना खतौली बीट, थाना सिखेड़ा से आरक्षी भूपेंद्र पाल को थाना सिखेड़ा बीट और एएसपी/सम्बद्ध बुढ़ाना से मुख्य आरक्षी दिनेश कुमार को थाना बुढ़ाना बीट में भेजा गया है।
इसके अलावा थाना शाहपुर, फुगाना, भोपा, मीरापुर, तितावी, ककरौली और मंसूरपुर समेत अन्य स्थानों पर भी पुलिसकर्मियों की नई तैनाती की गई है। आदेश में संबंधित अधिकारियों को स्थानांतरित पुलिसकर्मियों से तत्काल आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। SSP के आदेश के बाद संबंधित पुलिसकर्मी अब अपनी नई तैनाती वाले स्थान पर कार्यभार संभालेंगे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.