यूपी में 35 IPS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों और कमिश्नरेट में बदली जिम्मेदारी

HIGHLIGHTS
- चारू निगम को पीएसी गाजियाबाद भेजा गया है।
- प्रमोद कुमार को साइबर मुख्यालय लखनऊ की जिम्मेदारी मिली है।
- सोनम कुमार की तैनाती पुलिस उपायुक्त प्रयागराज के पद पर हुई है।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 35 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। तबादला सूची में पुलिस कमिश्नरेट, जिलों और पुलिस मुख्यालय में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
चारू निगम को एसपी, 112 से पीएसी गाजियाबाद भेजा गया है। श्रवण कुमार सिंह का तबादला कानपुर नगर से गौतमबुद्धनगर किया गया है। प्रमोद कुमार को पुलिस उपायुक्त वाराणसी से पुलिस अधीक्षक, साइबर मुख्यालय, लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं रवि शंकर निगम को गौतमबुद्धनगर से सेनानायक, 02वीं वाहिनी एसएसएफ, गोरखपुर भेजा गया है।
इन अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी
अतुल शर्मा-II को पुलिस उपायुक्त आगरा से पुलिस अधीक्षक, अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ बनाया गया है। सोनम कुमार को आगरा से पुलिस उपायुक्त प्रयागराज और रविंद्र कुमार को कानपुर नगर से पुलिस उपायुक्त आगरा की जिम्मेदारी दी गई है। नीरज कुमार पांडेय को प्रयागराज से पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय प्रयागराज भेजा गया है।
ममता रानी चौधरी को पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ से पुलिस अधीक्षक, सीआईडी लखनऊ और मो. इरफान अंसारी को पुलिस मुख्यालय प्रयागराज से पुलिस अधीक्षक, सीआईडी, उत्तर प्रदेश लखनऊ भेजा गया है।
साद मिया खां को गौतमबुद्धनगर से पुलिस उपायुक्त आगरा और सैय्यद अली अब्बास को आगरा से पुलिस उपायुक्त गौतमबुद्धनगर बनाया गया है। श्रुति श्रीवास्तव को वाराणसी से अपर पुलिस उपायुक्त प्रयागराज भेजा गया है।
कानपुर समेत कई कमिश्नरेट में बदलाव
तबादला सूची में कानपुर नगर कमिश्नरेट के कई अधिकारियों की तैनाती में भी बदलाव किया गया है। सुमित सुधाकर रामटेके को सहायक पुलिस आयुक्त, कानपुर नगर से अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी, संभल भेजा गया है। अरीबा नोमान को झांसी से अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर बनाया गया है।
राजेश कुमार पांडेय को पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर से पुलिस उपायुक्त वाराणसी भेजा गया है। अभय नाथ त्रिपाठी को इटावा से पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कपिल देव सिंह को पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर से पुलिस अधीक्षक, यातायात मुख्यालय, उत्तर प्रदेश लखनऊ भेजा गया है।
अन्य अधिकारियों के भी तबादले
देवेश चतुर्वेदी को अयोध्या से अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी, अंबेडकरनगर, विवेक तिवारी को खीरी से अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी, बाराबंकी और गौतम राय को बिजनौर से अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, बिजनौर बनाया गया है।
मनोज कुमार यादव को सहारनपुर से अपर पुलिस उपायुक्त आगरा, रिजुल को प्रशिक्षण निदेशालय लखनऊ से अपर पुलिस उपायुक्त गाजियाबाद और मेविस टॉक को बांदा से अपर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र भेजा गया है।
इसके अलावा जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव को सीआईडी/यूपी एसआईएफएस लखनऊ से पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ, ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद को गोरखपुर से पुलिस उपायुक्त आगरा और बलवंत कुमार चौधरी को अयोध्या से पुलिस उपायुक्त गाजियाबाद की जिम्मेदारी दी गई है।
हरेंद्र प्रताप यादव को एसडीआरएफ लखनऊ से पुलिस अधीक्षक यूपी-112 लखनऊ, कुलदीप सिंह को संभल से सेनानायक 43वीं वाहिनी पीएसी एटा और विनीत भटनागर को हापुड़ से पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी भेजा गया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.