बांकुड़ा में CJP कार्यकर्ता के घर हमले का मामला, एक और आरोपी गिरफ्तार

HIGHLIGHTS
- गिरफ्तार आरोपी की पहचान आशीष माझी के रूप में हुई है।
- पुलिस पहले ही मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
- घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच जारी है।
कोलकाता। बंगाल के बांकुड़ा जिले के इंदास थाना क्षेत्र के करिशुंडा गांव में काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के कार्यकर्ता अब्दुल हाफिज के घर पर हमला करने और उनके पिता की पिटाई से मौत के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान आशीष माझी के रूप में हुई है। इस गिरफ्तारी के साथ मामले में अब तक कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस पहले ही आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
पुलिस घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। इस बीच घटना में शामिल लोगों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए गुरुवार को विष्णुपुर संशोधनागार में पहचान परेड कराई गई। इसके लिए सीजेपी कार्यकर्ता अब्दुल हाफिज और उनकी मां हसीना बेगम को भी संशोधनागार बुलाया गया था।
CJP कार्यकर्ता के पिता की हत्या
मालूम हो कि सरकारी स्कूल की आधारभूत संरचना में सुधार की मांग को लेकर 13 अगस्त को इंदास प्रखंड के करिशुंडा गांव स्थित पश्चिमपाड़ा प्राथमिक विद्यालय गए गांव निवासी और सीजेपी कार्यकर्ता अब्दुल हाफिज के घर पर उसी रात हमला किए जाने का आरोप है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.