मुंबई के कुर्ला में लड़के-लड़की से मारपीट, वायरल वीडियो के बाद 8 नाबालिगों पर केस दर्ज

HIGHLIGHTS
- मुंबई के कुर्ला इलाके में प्रमोद महाजन गार्डन के पास लड़के और लड़की से मारपीट का मामला सामने आया।
- घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।
- पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर जांच कर आठ नाबालिगों की पहचान की।
मुंबई के कुर्ला इलाके में फीनिक्स मार्केटसिटी मॉल के पीछे प्रमोद महाजन गार्डन के पास एक लड़के और लड़की के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना में पुलिस ने आठ नाबालिगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। साथ ही पुलिस से भी सवाल किए जा रहे थे। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपियों की पहचान करने के बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया।
डीसीपी ने मामले पर क्या कहा?
डीसीपी ज्ञानेश शिंदे के अनुसार, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया। जांच पूरी होने के बाद सभी आठ नाबालिगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 189(2), 189(4), 118(1), 352 और 351(2) के तहत केस दर्ज किया गया है।
जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने होगी पेशी
मामले में शामिल सभी आरोपी नाबालिग हैं। ऐसे में उन्हें सामान्य आरोपियों की तरह अदालत में पेश नहीं किया जाएगा। पुलिस ने उन्हें कानून का उल्लंघन करने वाले नाबालिगों की श्रेणी में रखा है। अब किशोर न्याय कानून के प्रावधानों के तहत सभी को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया जाएगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.