पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, एंबुलेंस-पिकअप की टक्कर में पांच लोगों की मौत

HIGHLIGHTS
- पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ।
- सुबेहा थाना क्षेत्र में किलोमीटर संख्या 53.3 पर एंबुलेंस आगे चल रही पिकअप से टकरा गई।
- एंबुलेंस जयपुर से एक शव लेकर पश्चिम बंगाल जा रही थी।
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। सुबेहा थाना क्षेत्र में किलोमीटर संख्या 53.3 पर जयपुर से पश्चिम बंगाल जा रही एंबुलेंस आगे चल रही पिकअप से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एंबुलेंस में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। चौंकाने वाली बात यह है कि एंबुलेंस में पहले से ही एक मृत व्यक्ति का शव रखा हुआ था। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई।
प्रभारी एसपी विवेक तिवारी के अनुसार, दुर्घटना शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे हुई। एंबुलेंस जयपुर से एक शव लेकर पश्चिम बंगाल जा रही थी। इसी दौरान सुबेहा थाना क्षेत्र में किलोमीटर संख्या 53.3 के पास एंबुलेंस आगे चल रही पिकअप में पीछे से जा भिड़ी। इस टक्कर में एंबुलेंस में बैठे पांच लोगों की जान चली गई।
हादसे में मारे गए लोगों की पहचान राजस्थान और पश्चिम बंगाल के निवासियों के रूप में हुई है। मृतकों में राजस्थान के जयपुर स्थित जवाहर नगर कच्ची बस्ती के रहने वाले मकबूल खान (62), अलवर के पीपलखेर निवासी हरिओम योगी (33) और पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले के मोतीवाला निवासी अमीनुल हक (32), रफीक (50) और आलम शामिल हैं।
इस हादसे की सबसे दुखद बात यह रही कि एंबुलेंस पहले से ही एक मृत व्यक्ति का शव लेकर जा रही थी। लेकिन रास्ते में हुए इस भीषण हादसे में पांच और लोगों की जान चली गई। एक शव को लेकर शुरू हुआ सफर आखिरकार पांच अन्य लोगों की मौत के साथ समाप्त हो गया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.


















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.