दाऊद के पुराने ठिकाने पर BMC का बुलडोजर एक्शन रुका, बॉम्बे हाई कोर्ट ने लगाई रोक

HIGHLIGHTS
- BMC की टीम बुलडोजर और भारी मशीनों के साथ मौके पर पहुंची थी।
- इमारत को गिराने के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।
- यह मुसाफिरखाना कभी अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और उसके परिवार का ठिकाना हुआ करता था।
मुंबई। मुंबई के भिंडी बाजार स्थित हाजी इस्माइल हाजी हबीब मुसाफिरखाना को ध्वस्त करने की कार्रवाई गुरुवार सुबह शुरू हुई। BMC की टीम ने बुलडोजर और भारी मशीनों की मदद से इमारत को गिराने का काम शुरू किया। हालांकि, कुछ ही समय बाद बॉम्बे हाई कोर्ट ने इस कार्रवाई पर रोक लगा दी।
यह मुसाफिरखाना कभी अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और उसके परिवार का ठिकाना हुआ करता था। इमारत को गिराने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। जेसीबी मशीन के जरिए मुसाफिरखाने को तोड़ने का काम शुरू किया गया और मशीनों की मदद से मलबे व टूटे हुए हिस्सों को हटाया जा रहा था। लेकिन कार्रवाई शुरू होने के कुछ ही देर बाद इस पर रोक लगा दी गई।
कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई थी तोड़फोड़
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, बीएमसी अधिकारियों ने बताया, 'भिंडी बाजार क्षेत्र में पाकमोडिया स्ट्रीट पर स्थित हाजी इस्माइल हाजी हबीब मुसाफिरखाना भवन को भारी पुलिस सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण तरीके से ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की गई।'
हालांकि, बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुंबई के इस मुसाफिरखाने को गिराने पर फिलहाल रोक लगा दी है। हाई कोर्ट ने बुधवार तक मौके पर यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया है।
सुनवाई के दौरान अदालत ने याचिकाकर्ता और BMC के वकील से कई सवाल पूछे। कोर्ट ने साफ किया कि उसके सामने दो अलग-अलग मामलों का जिक्र किया जा रहा है और तथ्यों को लेकर किसी तरह का भ्रम नहीं होना चाहिए।
कभी दाऊद इब्राहिम का हुआ करता था ठिकाना
दरअसल, इस मुसाफिरखाने में कभी अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और उसका परिवार रहा करता था। इमारत को गिराने की कार्रवाई शुरू होते ही विवाद खड़ा हो गया। BMC ने गुरुवार सुबह यहां तोड़फोड़ शुरू की थी।
मुसाफिरखाने को ध्वस्त करने के लिए बीएमसी ने बुलडोजर और भारी मशीनें लगाई थीं। कार्रवाई के दौरान इमारत के कुछ हिस्से तोड़े भी जा चुके थे। इसी बीच बॉम्बे हाई कोर्ट ने आदेश जारी करते हुए फिलहाल तोड़फोड़ पर रोक लगा दी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.