असम से दिल्ली लाए गए सांसद अमृतपाल: दादी की अंत्येष्टि में होंगे शामिल

HIGHLIGHTS
- खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह को डिब्रूगढ़ जेल से दिल्ली लाया गया।
- पंजाब पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें असम से दिल्ली लेकर पहुंची।
- अमृतपाल सिंह अपनी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने पंजाब जाएंगे।
जेल में बंद खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह को असम की डिब्रूगढ़ जेल से दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट लाया गया है। पंजाब पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें असम से दिल्ली लेकर पहुंची। अब दिल्ली से अमृतपाल सिंह पंजाब जाएंगे, जहां वह अपनी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।
अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह ने बताया कि उनकी दादी का निधन 8 नवंबर को हुआ था। अमृतपाल को अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए 21 नवंबर को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक का समय दिया गया है। उन्होंने सरकार से अपील की है कि अमृतपाल सिंह को प्रेस से बातचीत करने की अनुमति भी दी जाए।
800 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा
सांसद अमृतपाल सिंह की दादी के अंतिम संस्कार को देखते हुए पंजाब पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। उनके पैतृक गांव जल्लूपुर खेड़ा में सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी करीब 800 पुलिसकर्मियों को सौंपी जाएगी।
अमृतपाल सिंह के गांव पहुंचने को लेकर पुलिस ने विशेष सुरक्षा व्यवस्था तैयार की है। उन्हें डिब्रूगढ़ जेल से अंतिम संस्कार में शामिल कराने के लिए असम से पंजाब लाया जा रहा है। इस दौरान उन्हें लाने और वापस ले जाने पर करीब 10 लाख रुपये खर्च होंगे। यह रकम उनके परिवार की ओर से पंजाब सरकार के पास जमा कराई गई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.