दिल्ली में आप को बड़ा झटका, मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने ज्वाइन की कांग्रेस

HIGHLIGHTS
- प्रियंका कक्कड़ ने शनिवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
- वह आम आदमी पार्टी की मुख्य प्रवक्ता थीं।
- राजीव शुक्ला, देवेंद्र यादव और पवन खेड़ा की मौजूदगी में सदस्यता दिलाई गई।
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी को दिल्ली में बड़ा झटका लगा है। पार्टी की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने शनिवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। कांग्रेस में शामिल होने के बाद उन्होंने पार्टी बदलने की वजह भी बताई।
प्रियंका कक्कड़ को वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला, दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव और सांसद पवन खेड़ा ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।
कांग्रेस में शामिल होने के बाद क्या बोलीं प्रियंका?
कांग्रेस का दामन थामने के बाद प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि वह ऐसी दिल्ली चाहती हैं, जहां वह पली-बढ़ी हैं और उनके मुताबिक यह काम सिर्फ कांग्रेस कर सकती है।
उन्होंने अरविंद केजरीवाल के पुराने वादे का भी जिक्र किया। प्रियंका ने कहा कि केजरीवाल ने कहा था कि वह न तो बंगला लेंगे और न ही कार, लेकिन बाद में सभी ने देखा कि वास्तव में क्या हुआ।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.