कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करने बरेली पहुंचे मुख्य सचिव और DGP

HIGHLIGHTS
- बरेली में कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव एसपी गोयल और DGP राजीव कृष्ण ने समीक्षा बैठक की।
- DGP ने कांवड़ मार्गों पर सुरक्षा, सफाई व्यवस्था और अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
- नौ जिलों के अधिकारियों ने बैठक में हिस्सा लिया, शांतिपूर्ण यात्रा के लिए विभागों में समन्वय पर जोर दिया गया।
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एसपी गोयल और डीजीपी राजीव कृष्ण ने गुरुवार को बरेली में आयोजित मंडलीय समीक्षा बैठक में कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में नौ जिलों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों को कांवड़ यात्रा के तीसरे और चौथे सोमवार को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कांवड़ मार्गों पर मांस और मदिरा प्रतिबंधित रखने के साथ ही साफ-सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए कहा।
डीजीपी ने अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और अराजक तत्वों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी घटना की स्थिति में क्यूआरटी टीम तुरंत कार्रवाई करेगी।
डीजीपी ने डीजे की आवाज और आकार को लेकर डीजे संचालकों से बातचीत कर निर्धारित व्यवस्था तय करने के निर्देश दिए। वहीं, मुख्य सचिव ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने को कहा।
मुख्य सचिव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में गंगा एक्सप्रेसवे का भी जिक्र किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी विभाग मिलकर काम करें।
नौ जिलों के अधिकारी बैठक में रहे मौजूद
मुख्य सचिव एसपी गोयल और डीजीपी राजीव कृष्ण गुरुवार सुबह करीब 11 बजे हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन मैदान पहुंचे। इसके बाद दोनों अधिकारी कार से सर्किट हाउस पहुंचे।
समीक्षा बैठक में बरेली और मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर, एडीजी, आईजी और डीआईजी मौजूद रहे। इसके अलावा बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर, रामपुर और संभल जिलों के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भी बैठक में शामिल हुए।
जिला प्रशासन की ओर से कांवड़ यात्रा और सावन की तैयारियों को लेकर तैयार की गई बुकलेट भी दोनों अधिकारियों के सामने प्रस्तुत की गई।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.