पेपर लीक पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा बयान, बोलीं- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई
By Hitesh — July 27, 2026

HIGHLIGHTS
- दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने पेपर लीक मामलों पर सख्त कार्रवाई और नए कानून की जानकारी दी।
- उन्होंने कहा कि दोषियों को 10 साल तक की जेल और 10 करोड़ रुपये तक जुर्माने का प्रावधान होगा।
- सीएम ने पीएम मोदी सरकार की शिक्षा और युवाओं से जुड़ी योजनाओं का भी जिक्र किया।
Author: — Dainik Dehat
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पेपर लीक मामले को लेकर कहा कि भारत का युवा देश की सबसे बड़ी ताकत है और उनके सपनों, मेहनत तथा आकांक्षाओं की सुरक्षा करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट किया है कि केंद्र सरकार छात्रों को निष्पक्ष, पारदर्शी और भरोसेमंद शिक्षा व्यवस्था देने के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पेपर लीक जैसी गड़बड़ियों पर सरकार सख्त कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि परीक्षा प्रणाली को सुरक्षित, पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने के लिए मजबूत कानूनी प्रावधान लागू किए जा रहे हैं, जिससे विद्यार्थियों के भविष्य के साथ किसी तरह का समझौता न हो।
रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पेपर लीक मामले में सख्त कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए गए हैं, जहां तीन महीने के भीतर मामलों का फैसला करने और दोषियों को सजा दिलाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि लोकसभा सत्र में सख्त कानून लाया जा रहा है, जिसमें 10 साल तक की जेल और 10 करोड़ रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान होगा। उन्होंने कहा कि दोषियों की संपत्ति भी जब्त की जाएगी।
सीएम ने कहा कि भविष्य में पेपर लीक जैसी घटनाएं रोकने के लिए परीक्षा व्यवस्था में बदलाव किए जा रहे हैं और परीक्षाएं कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के माध्यम से कराई जाएंगी।
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़ी है और मेडिकल सीटों में भी वृद्धि हुई है। इसके अलावा युवाओं को समर्थन देने के लिए स्टार्टअप नीति और इनक्यूबेशन जैसी योजनाएं शुरू की गई हैं।
रेखा गुप्ता ने कहा कि देश का युवा और जेन जी इन बातों को जानता है और भारत के विकास तथा देशहित के लिए प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़ा है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.