सीएम योगी की लखनऊ में प्रेस वार्ता, बोले- मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर सवाल उठाना दुर्भाग्यपूर्ण

HIGHLIGHTS
- सीएम योगी ने लखनऊ में प्रेस वार्ता के दौरान बयान दिया।
- उन्होंने एसआईआर को लेकर विपक्ष के रुख पर प्रतिक्रिया दी।
- कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों से माफी मांगने को कहा।
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में प्रेस वार्ता के दौरान एसआईआर को लेकर विपक्ष के रुख पर निशाना साधा। उन्होंने विपक्ष के रवैये को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर सवाल उठाने को गैर जिम्मेदाराना हरकत बताया।
सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों को लोकतंत्र पर सवाल उठाने के लिए जनता से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत में चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है और कांग्रेस तथा विपक्षी दलों की हरकतों की वह निंदा करते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष अपने राजनीतिक फायदे के लिए लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने वाली हर उस साजिश का हिस्सा रहा है, जिससे दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को नुकसान पहुंच सकता है।
उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष लगातार एसआईआर को लेकर भ्रम फैलाने का काम कर रहा है। एसआईआर को लेकर विपक्ष ने जो हायतौबा मचाई है, वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता ने हमेशा सपा और कांग्रेस को दरकिनार किया है। उन्होंने ईवीएम को हर बार दोषी ठहराने को भी गलत बताया।
सीएम योगी ने कहा कि विपक्ष हर समय देश की संवैधानिक संस्थाओं को कटघरे में खड़ा करने की कोशिश करता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत की न्यायपालिका पर भी सवाल उठाने की कोशिश की थी।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि कांग्रेस ने बालाकोट एयर स्ट्राइक पर भी सवाल उठाए थे, जिसे उन्होंने देश की सेना का अपमान बताया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.