सीएम योगी ने विधान भवन में आधुनिक पॉडकास्ट स्टूडियो और सौंदर्यीकरण कार्यों का उद्घाटन किया

HIGHLIGHTS
- मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को दर्शाने वाले प्रदर्शनों का अवलोकन किया।
- विधानसभा परिसर का निरीक्षण कर पॉडकास्ट स्टूडियो और सदन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
- विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना समेत कई मंत्री और जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में मौजूद रहे।
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सर्वदलीय बैठक से पहले विधान भवन पहुंचकर विभिन्न विकास एवं सौंदर्यीकरण परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने विधान परिषद मंडप के सौंदर्यीकरण कार्य और विधान भवन के भूतल पर नवीनीकृत कॉरिडोर का लोकार्पण किया। इसके अलावा विधानसभा में तैयार किए गए नए पॉडकास्ट स्टूडियो सहित कई अन्य कार्यों का भी शुभारंभ किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर के स्वरूप में तैयार मॉडल के भीतर जाकर उत्तर प्रदेश के इतिहास, सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक स्थलों से जुड़ी तस्वीरों का अवलोकन किया। उन्होंने प्रदेश की आध्यात्मिक विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य को दर्शाने वाली झलकियां भी देखीं।
मुख्यमंत्री योगी ने विधानसभा परिसर में स्थापित पॉडकास्ट स्टूडियो का निरीक्षण किया और सदन के भीतर पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।
इससे पहले विधानसभा पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद, ओमप्रकाश राजभर तथा विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.