सीएनजी के दामों में फिर उछाल, दिल्ली-एनसीआर में 2 रुपये का इजाफा

नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल और डीजल के बाद अब सीएनजी उपभोक्ताओं पर भी महंगाई की मार लगातार बढ़ती जा रही है। 26 मई से सीएनजी की कीमत में एक बार फिर 2 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी कर दी गई है। इसके साथ ही राजधानी दिल्ली में सीएनजी का नया रेट 83.09 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है।
पिछले 11 दिनों में यह चौथी बार है जब सीएनजी के दाम बढ़ाए गए हैं। इससे पहले 15 मई को 2 रुपये, 18 मई को 1 रुपया और 23 मई को 1 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई थी। लगातार हुए इन बदलावों के बाद अब तक कुल 6 रुपये प्रति किलो का इजाफा हो चुका है।
सीएनजी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी का सबसे ज्यादा असर दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में देखने को मिल रहा है, जहां बड़ी संख्या में ऑटो रिक्शा, टैक्सी, स्कूल वैन और निजी वाहन सीएनजी पर चलते हैं। वाहन चालकों का कहना है कि ईंधन महंगा होने से उनकी आय प्रभावित हो रही है और खर्च लगातार बढ़ता जा रहा है।
विशेषज्ञों का मानना है कि ईंधन दरों में हो रही वृद्धि से परिवहन लागत बढ़ सकती है, जिसका असर आम लोगों के घरेलू बजट पर भी पड़ेगा।
बताया जा रहा है कि मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और होर्मुज क्षेत्र में समुद्री गतिविधियों पर असर पड़ने के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईंधन आपूर्ति प्रभावित हो रही है। इसी वजह से पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। सोमवार को पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के बाद अब सीएनजी भी महंगी हो गई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.