दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तान समर्थित आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार; SMG समेत हथियार बरामद

HIGHLIGHTS
- दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान समर्थित आतंकी शाहबाज अंसारी के एक और मॉड्यूल का पर्दाफाश कर दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया।
- पुलिस ने आरोपियों के पास से सब-मशीन गन, तीन अत्याधुनिक हथियार और 82 कारतूस बरामद किए।
- शहजाद भट्टी नेटवर्क के दो मॉड्यूल पहले भी पकड़े गए थे, जिनमें आतंकी साजिश और हथियार तस्करी से जुड़े नेटवर्क सामने आए थे।
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तान समर्थित आतंकी शाहबाज अंसारी के एक और मॉड्यूल का खुलासा किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक सब-मशीन गन और तीन अत्याधुनिक हथियार बरामद किए गए हैं। इसके अलावा पुलिस ने 82 कारतूस भी जब्त किए हैं।
पुलिस के अनुसार, बरामद सब-मशीन गन (SMG) चेकोस्लोवाकिया में निर्मित है। यह हथियार पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते भारत लाया गया था। गिरफ्तार आरोपी सलीम पिस्टल ने इसे पाकिस्तान से भारत पहुंचाया था। पुलिस ने बताया कि इसी मॉड्यूल के अन्य सदस्यों से पहले भी एक मशीन गन बरामद की जा चुकी है।
6 जुलाई को शहजाद भट्टी नेटवर्क के दो मॉड्यूल का हुआ था खुलासा
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 6 जुलाई को कुख्यात शहजाद भट्टी नेटवर्क के दो अलग-अलग मॉड्यूल का पर्दाफाश किया था। इस कार्रवाई के दौरान दिल्ली और पंजाब के कई इलाकों में छापेमारी कर छह संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया था।
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के पास से बड़ी संख्या में अवैध हथियार, पिस्तौल और खतरनाक पेट्रोल बम (मोलोटोव कॉकटेल) बरामद किए गए थे।
अलग-अलग नेटवर्क के जरिए साजिश रच रहे थे आरोपी
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी दो अलग-अलग और खतरनाक नेटवर्क के माध्यम से अपनी गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे।
पहला मॉड्यूल आतंकी गतिविधियों और देश विरोधी साजिशों से जुड़ा हुआ था। यह मॉड्यूल किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में था।
वहीं, दूसरा मॉड्यूल अवैध हथियारों की तस्करी में शामिल था। यह नेटवर्क अपराधियों और गैंगस्टरों को हथियार उपलब्ध कराने का काम कर रहा था।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.