दिल्ली: मालवीय नगर में पड़ोसी विवाद के मामले में दो गिरफ्तार, नस्लीय टिप्पणी का आरोप

दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक फ्लैट में एसी इंस्टॉलेशन के दौरान पड़ोसी के घर में धूल-मिट्टी गिरने के कारण विवाद सामने आया। आरोप है कि इस दौरान पड़ोसी ने नॉर्थ-ईस्ट की छात्राओं के खिलाफ नस्लीय टिप्पणी की और अपशब्दों का इस्तेमाल किया। घटना का करीब चार मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।
दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी महिला रूबी जैन और उनके पति हर्ष को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में उनके खिलाफ अनुसूचित जाति और जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की प्रासंगिक धाराएँ जोड़ी गई हैं।
छात्राओं का आरोप है कि पति-पत्नी ने मिलकर न केवल नस्लीय टिप्पणी की, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी। वीडियो में दोनों पक्षों के बीच बहस स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मामले में सख्त कार्रवाई शुरू कर दी गई है और सभी कानूनी प्रावधान लागू किए गए हैं। उन्होंने पीड़ित छात्रा से बात कर ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त न करने की बात कही।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि नॉर्थ-ईस्ट की छात्राओं के साथ हुई इस घटना की वह कड़ी निंदा करती हैं और उनके साथ मजबूती से खड़ी हैं। उन्होंने कहा, "दिल्ली हर किसी की है। यहां हर नागरिक की गरिमा, सम्मान और सुरक्षा सर्वोपरि है। पुलिस पूरी जिम्मेदारी के साथ कानूनी कार्रवाई कर रही है। किसी भी बेटी के साथ भेदभाव, अपमान या उत्पीड़न बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।"
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.