दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में हुई बारिश

HIGHLIGHTS
- दिल्ली-NCR में सोमवार को गर्मी और उमस के बीच मौसम ने करवट ली, कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई।
- मौसम विभाग ने 28 और 29 जुलाई को बारिश की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान जताया है, कुछ जगहों पर मध्यम बारिश के आसार हैं।
- 31 जुलाई और 1 अगस्त को भी बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
दिल्ली-एनसीआर में सोमवार दोपहर तक गर्मी और उमस से लोग परेशान रहे। हालांकि सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही बनी हुई थी और सूरज की लुकाछिपी जारी रही। दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली और बादल छाने के साथ एनसीआर के कुछ इलाकों में बारिश हुई।
मौसम विभाग ने पहले ही 27 जुलाई के लिए पूर्वानुमान जारी किया था। विभाग के अनुसार, सुबह से दोपहर के बीच कुछ स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश और कुछ जगहों पर मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना भी जताई गई थी। रात के समय भी हल्की बारिश का एक दौर देखने को मिल सकता है।
28 और 29 जुलाई को बढ़ सकती है बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, 28 और 29 जुलाई को बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इन दोनों दिनों में दिल्ली-एनसीआर के अधिकतर इलाकों में हल्की बारिश के एक-दो दौर हो सकते हैं, जबकि कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश होने के आसार हैं।
शाम और रात के समय भी कई इलाकों में बारिश हो सकती है। वहीं, 30 जुलाई को भी हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी।
31 जुलाई और 1 अगस्त के लिए भी पूर्वानुमान जारी
मौसम विभाग ने 31 जुलाई और 1 अगस्त को लेकर भी पूर्वानुमान जारी किया है। इन दिनों मौसम अधिकतर बादलों से घिरा रह सकता है और कुछ स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है।
विभाग के अनुसार, इस दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। हवा की दिशा में बदलाव के साथ दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्वी हवाएं चल सकती हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.