बिजनौर में आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म, 67 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

बिजनौर। स्कूल से लौट रही यूकेजी की छात्रा को टॉफी दिलाने का बहाना बनाकर 67 साल का बुजुर्ग आरोपी घर ले गया। उसने आठ साल की छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।
नगीना के एक मोहल्ले में रहने वाली महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें कहा गया कि उसके पति उत्तराखंड में रहकर काम करते हैं। जबकि वह बच्चों के साथ नगीना में ही रहती है। उसकी आठ साल की बेटी शहर के एक स्कूल में यूकेजी में पढ़ती है। बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे बेटी ने स्कूल से लौटकर बताया कि एक अंकल ने उसके साथ गलत काम किया है।
आरोप है कि मोहल्ला लुहारी सराय निवासी शाहिद (67) टॉफी दिलाने का लालच देकर अपने घर ले गया। उसने बंधक बनाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में बंधक बनाने, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि बालिका की हालत गंभीर है, उसे बोलने में भी दिक्कत हो रही है।
अकसर 10 रुपये का नोट देता था आरोपी
पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि 10 रुपये के नोट के चलते ही बालिका की मां को घटना के बारे में पता चल सका। दरअसल आरोपी बुजुर्ग बालिका को अकसर स्कूल आते-जाते टॉफी-चॉकलेट खाने के लिए कुछ पैसे दे दिया करता था। घटना के बाद बालिका जब घर पहुंची तो उसके पास 10 रुपये का नोट देखकर मां ने बिटिया से सवाल किया तो वह रोने लगी। उसके बाद उसने मां को आपबीती सुनाई तो वह सकते में आ गई।
आरोपी का चालान किया, जेल गया: सीओ
सीओ नगीना डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी का कहना है कि आरोपी शाहिद को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस का प्रयास रहेगा कि फास्ट ट्रैक के जरिए आरोपी को जल्द कड़ी सजा दिलाई जा सके।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.