दिल्ली के जिम में महिला कर्मचारी की गोली मारकर हत्या, सहकर्मी पर आरोप

HIGHLIGHTS
- दिल्ली के केशवपुरम जिम में महिला कर्मचारी ज्योति की गोली मारकर हत्या।
- सहकर्मी सौरव पर हत्या का आरोप, वारदात के बाद आरोपी फरार।
- पुलिस शुरुआती जांच में एकतरफा प्यार के एंगल से मामले की जांच कर रही है।
नई दिल्ली। दिल्ली के केशवपुरम इलाके के शांति नगर स्थित एक जिम में बुधवार रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई। यहां काम करने वाली 20 वर्षीय महिला कर्मचारी ज्योति की उसके ही 23 वर्षीय सहकर्मी सौरव ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया।
पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव के मुताबिक, सौरव करीब तीन महीने पहले ही जिम में काम करने लगा था। बुधवार रात वह किसी बहाने से ज्योति को इमारत की तीसरी मंजिल पर बने एक कमरे में ले गया, जहां उसने उसके सिर में गोली मार दी।
गोली चलने की आवाज सुनकर जिम में मौजूद अन्य लोग कमरे की ओर पहुंचे तो ज्योति खून से लथपथ हालत में फर्श पर पड़ी मिली। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शुरुआती जांच में एकतरफा प्यार का मामला
पुलिस शुरुआती जांच में इस घटना को एकतरफा प्यार से जुड़े मामले के तौर पर देख रही है। क्राइम टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं। वहीं, शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।
पुलिस आरोपी सौरव की तलाश में छापेमारी कर रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.


























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.