फर्जी IAS विप्रा शर्मा पर 30 मामलों में चार्जशीट, बहन शिखा के खिलाफ 12 केस में भी दाखिल
By Hitesh — August 27, 2026

HIGHLIGHTS
- फर्जी आईएएस विप्रा शर्मा के खिलाफ 30 मुकदमों में चार्जशीट दाखिल
- बहन शिखा पर 12 और ममेरी बहन दीक्षा पर 3 मामलों में चार्जशीट
- बारादरी समेत पांच थानों में दर्ज हैं कुल 43 मुकदमे
Author: — Dainik Dehat
बरेली। सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने के आरोप में फर्जी आईएएस विप्रा शर्मा के खिलाफ दर्ज 30 से अधिक मामलों में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। वहीं, उसकी बहन शिखा के खिलाफ 12 और ममेरी बहन दीक्षा के खिलाफ तीन मामलों में भी पुलिस कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। बाकी मामलों की जांच जारी है और पुलिस जल्द ही उनमें भी चार्जशीट दाखिल करेगी।
विप्रा शर्मा के खिलाफ सबसे पहला मुकदमा 27 अप्रैल को बारादरी थाना क्षेत्र की रहने वाली प्रीति लायल ने दर्ज कराया था। उन्होंने बताया था कि करीब चार साल पहले उनकी मुलाकात विप्रा से हुई थी। उस समय विप्रा ने खुद को आईएएस अधिकारी बताया था।
नौकरी का झांसा देकर लिए रुपये
बाद में विप्रा ने नौकरी लगवाने का झांसा दिया। उसके हाव-भाव से प्रभावित होकर प्रीति लायल उसके झांसे में आ गईं और अपने साथियों से भी रुपये दिलवा दिए। जब नौकरी नहीं लगी और रुपये भी वापस नहीं मिले तो 28 अप्रैल को विप्रा शर्मा और उसकी दोनों बहनों शिखा व दीक्षा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
पुलिस ने 29 अप्रैल को तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद विप्रा, उसकी बहनों और साथियों के खिलाफ बारादरी, कोतवाली, सुभाषनगर, किला और इज्जतनगर थानों में कुल 43 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।
इनमें से 30 मामलों में विप्रा शर्मा, 12 मामलों में उसकी बहन शिखा शर्मा और तीन मामलों में उसकी ममेरी बहन दीक्षा पाठक के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की जा चुकी है।
पिता और ड्राइवर के खिलाफ जांच जारी
विप्रा के पिता वीरेंद्र शर्मा और ड्राइवर विनोद के खिलाफ अभी विवेचना जारी है। पुलिस का कहना है कि अन्य मुकदमों में भी जल्द ही कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जाएगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.
संबंधित खबरें
रक्षाबंधन से पहले मुजफ्फरनगर के बाजारों में पुलिस का पैदल मार्च, भीड़भाड़ वाले इलाकों में बढ़ाई निगरानी




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.