गणतंत्र दिवस से पहले आतंकी साजिश की आशंका, दिल्ली समेत कई राज्यों में अलर्ट

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के मद्देनज़र देशभर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। खुफिया एजेंसियों ने चेतावनी जारी करते हुए आशंका जताई है कि खालिस्तानी आतंकी संगठनों के साथ-साथ बांग्लादेश में सक्रिय कट्टरपंथी समूह दिल्ली समेत कई बड़े शहरों को निशाना बनाने की साजिश रच सकते हैं।
खुफिया रिपोर्ट में कहा गया है कि पंजाब के कुछ गैंगस्टर विदेश में बैठे खालिस्तानी और उग्रपंथी संचालकों के संपर्क में हैं और उनके लिए ज़मीनी स्तर पर काम कर रहे हैं। आरोप है कि ये विदेशी हैंडलर अपने मंसूबों को आगे बढ़ाने और देश की आंतरिक सुरक्षा को कमजोर करने के लिए संगठित आपराधिक नेटवर्क का सहारा ले रहे हैं।
आतंकी नेटवर्क से बढ़ते संपर्क
सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, ऐसे गैंगस्टर हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के विभिन्न इलाकों में सक्रिय हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि ये तत्व धीरे-धीरे खालिस्तानी आतंकवादी नेटवर्क के साथ अपने संबंध मजबूत कर रहे हैं, जिससे सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.