यूपी में पांच IAS अधिकारियों के तबादले, दो जिलाधिकारियों की भी बदली जिम्मेदारी

HIGHLIGHTS
- जालौन के डीएम राजेश कुमार पांडेय को बहराइच का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।
- झांसी नगर आयुक्त आकांक्षा राना को विशेष सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स की जिम्मेदारी मिली है।
- बदायूं और गोंडा में तैनात दो अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
लखनऊ। प्रदेश सरकार ने गुरुवार रात पांच आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं, जिनमें दो जिलाधिकारी भी शामिल हैं। जालौन के जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय को बहराइच का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं, विशेष सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स समीर को जालौन का डीएम नियुक्त किया गया है।
झांसी की नगर आयुक्त आकांक्षा राना को विशेष सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। बाराबंकी में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर तैनात बी सूदन को नगर आयुक्त झांसी बनाया गया है। वहीं, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण में सचिव पद पर तैनात पंकज वर्मा को मुख्य विकास अधिकारी बाराबंकी की जिम्मेदारी दी गई है।
किसे कहां मिली जिम्मेदारी?
इसके अलावा छह पीसीएस अधिकारियों को भी नई तैनाती दी गई है। सुशील प्रताप सिंह को कुलसचिव, भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं अपर निदेशक, संस्कृति निदेशालय के पद से हटाकर लखनऊ विकास प्राधिकरण का सचिव बनाया गया है।
एलडीए में संयुक्त सचिव के पद पर तैनात अतुल कुमार को कुलसचिव, भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं अपर निदेशक, संस्कृति निदेशालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं, बदायूं के उपजिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह को अपर जिलाधिकारी (नागरिक आपूर्ति), कानपुर नगर बनाया गया है। गोंडा में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के पद पर तैनात संजय कुमार सिंह को उपनिदेशक (प्रशासन), युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के पद पर भेजा गया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.