दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव राकेश मेहता ने कथित तौर पर की आत्महत्या, घर में मिला शव

HIGHLIGHTS
- 74 वर्षीय पूर्व आईएएस अधिकारी थे राकेश मेहता
- नोएडा के सेक्टर 82 स्थित आवास पर मिला शव
- पुलिस ने घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद किया
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के कार्यकाल में मुख्य सचिव रहे राकेश मेहता ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि 74 वर्षीय राकेश मेहता का शव नोएडा के सेक्टर 82 स्थित उनके आवास पर पंखे से लटका हुआ मिला।
सुसाइड नोट बरामद
नोएडा पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें आत्मघाती कदम उठाने के पीछे मानसिक और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का उल्लेख किया गया है। राकेश मेहता 1975 बैच के आईएएस अधिकारी थे।
2007 में बने थे दिल्ली के मुख्य सचिव
राकेश मेहता ने 2007 में दिल्ली के मुख्य सचिव का पद संभाला था। इस पद पर तीन साल से अधिक समय तक रहने के बाद वे नवंबर 2010 में सेवानिवृत्त हुए थे। वर्ष 2010 में दिल्ली में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन भी उनके कार्यकाल के दौरान हुआ था। शहर में परिवहन, बिजली और नागरिक बुनियादी ढांचे से जुड़ी कई प्रमुख परियोजनाओं को धरातल पर उतारने का श्रेय भी उन्हें दिया जाता है।
एमसीडी आयुक्त की जिम्मेदारी संभाली
मुख्य सचिव बनने से पहले राकेश मेहता दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के आयुक्त के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके थे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.