दिल्ली के झारखंड भवन की लिफ्ट में फंसा पूर्व सांसद घूरन राम का परिवार, 6 सदस्य बेहोश

HIGHLIGHTS
- पूर्व सांसद घूरन राम के परिवार के सदस्य झारखंड भवन में ठहरे हुए थे।
- बुधवार रात लिफ्ट का इस्तेमाल करते समय अचानक तकनीकी खराबी आ गई।
- लिफ्ट में परिवार के छह सदस्य काफी देर तक फंसे रहे।
नई दिल्ली। दिल्ली के मुनिरका स्थित झारखंड भवन में पूर्व सांसद घूरन राम का पूरा परिवार लिफ्ट में फंस गया। काफी देर तक लिफ्ट में फंसे रहने के कारण परिवार के छह सदस्य बेहोश हो गए। बाद में सभी को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया और बसंत विहार के होली एंजिल्स अस्पताल में भर्ती कराया गया।
परिवार की हालत देखकर नाराज हुए घूरन राम
परिवार की स्थिति देखकर पूर्व सांसद घूरन राम नाराज हो गए। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, घटना वाले दिन झारखंड भवन की ओर से उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई थी। पुलिस को इस मामले की जानकारी आज मिली है।
तकनीकी खराबी के बाद लिफ्ट में फंसे छह लोग
जानकारी के अनुसार, पूर्व सांसद घूरन राम के परिवार के सदस्य दिल्ली स्थित झारखंड भवन में ठहरे हुए थे। बुधवार रात लिफ्ट का इस्तेमाल करने के दौरान अचानक तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद परिवार के छह सदस्य अंदर ही फंस गए।
काफी देर तक लिफ्ट में फंसे रहने के कारण सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। सूचना मिलने के बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और लिफ्ट खोलने का काम शुरू किया। इसके बाद सभी छह सदस्यों को बाहर निकाला गया और उनकी हालत को देखते हुए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
एक सदस्य का अभी अस्पताल में इलाज जारी
पुलिस के अनुसार, पूर्व सांसद घूरन राम के परिवार का एक सदस्य अभी भी अस्पताल में भर्ती है और उसका इलाज चल रहा है। बाकी सदस्यों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.