गोरखपुर: पिपराइच रेलवे स्टेशन के नए भवन की छत पर हरे गुंबद को लेकर विवाद

गोरखपुर के पिपराइच रेलवे स्टेशन के नए बने भवन की छत पर हरे रंग का गुंबद चर्चा में आ गया है। इस गुंबद को कुछ लोगों ने बाबरी मस्जिद के समान बताकर आपत्तिजनक करार दिया। पूर्व सभासद सुभाष चंद सिंह ने रेलवे अधिकारियों को पत्र लिखकर गुंबद हटाने की मांग की।
शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि हरे रंग का गुंबद स्थानीय लोगों की भावनाओं के खिलाफ है और इससे क्षेत्र में साम्प्रदायिक तनाव उत्पन्न होने का खतरा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर एक महीने के भीतर यह गुंबद हटाया नहीं गया, तो वे 16 मार्च को पिपराइच स्टेशन और हनुमान मंदिर परिसर में धरना प्रदर्शन करेंगे।
रेल प्रशासन ने विरोध को देखते हुए शाम के समय हरे रंग की एस्बेस्टस शीट हटवाने का निर्णय लिया। प्रशासन के अनुसार, कुछ लोगों ने हरे रंग पर आपत्ति जताई थी, जिसके बाद ठेकेदार को इसे बदलने का निर्देश दिया गया। रेलवे कर्मी अब इसे हटाने की प्रक्रिया में लगे हुए हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.