पायलटों की मौतों पर बढ़ी चिंता, FIP ने विमानन मंत्रालय और DGCA से की उच्चस्तरीय जांच की मांग

HIGHLIGHTS
- FIP ने विमानन मंत्रालय और DGCA को पत्र भेजा है।
- फेडरेशन ने एयरलाइंस को मिल रही FDTL छूट खत्म करने की मांग की।
- हालिया घटनाओं की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग रखी गई है।
नई दिल्ली। देश में पिछले कुछ समय के दौरान ड्यूटी के दौरान या उससे जुड़े मामलों में कई भारतीय पायलटों की अचानक मौतों से एविएशन सेक्टर में चिंता बढ़ गई है। इसको लेकर फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स (FIP) ने सख्त रुख अपनाते हुए विमानन मंत्रालय और डीजीसीए (DGCA) को पत्र लिखा है।
FIP ने एयरलाइंस को फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) नियमों के तहत दी जा रही सभी तरह की छूट तत्काल समाप्त करने की मांग की है। इसके साथ ही हाल में हुई पायलटों की मौतों की उच्चस्तरीय जांच कराने की भी मांग की गई है।
पायलटों की मौत और थकान को लेकर चिंता
FIP के अध्यक्ष कैप्टन सीएस रंधावा ने मंत्रालय को भेजे ईमेल में पायलटों के बीच बढ़ती थकान, ड्यूटी से जुड़े सख्त नियमों और हालिया मौतों को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं को लेकर पायलट समुदाय बेहद चिंतित है।
हालांकि, फेडरेशन ने इन मौतों को सीधे तौर पर थकान से नहीं जोड़ा है। लेकिन उसका कहना है कि इन घटनाओं के बाद रोस्टर सिस्टम, आराम के समय, मेडिकल निगरानी और थकान जोखिम प्रबंधन (FRMS) की तत्काल समीक्षा की जरूरत पैदा हो गई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.