लखनऊ में मना गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व, सीएम योगी हुए शामिल

HIGHLIGHTS
- लखनऊ के डीएवी पीजी कॉलेज में गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व मनाया गया।
- कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए।
- सीएम योगी ने गुरु नानक देव जी के जीवन और उनके विचारों को याद किया।
लखनऊ। सिख धर्म के संस्थापक और प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व (जन्मदिवस) के अवसर पर राजधानी लखनऊ में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शिरकत की।
राजधानी स्थित डीएवी पीजी कॉलेज में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान गुरु नानक देव जी के जीवन, उनके विचारों और मानवता के प्रति दिए गए संदेशों को याद किया गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा की संध्या पर आज काशी में लाखों दीपक जलाए जाएंगे। मान्यता है कि भगवान शिव ने इसी दिन राक्षस त्रिपुरासुर का वध किया था। इसी वजह से यह आयोजन हर जगह उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है।
सीएम योगी ने कहा कि गुरु नानक देव जी का उद्देश्य था कि धर्म की विजय हो और सत्य की जीत हो। उन्होंने उस दौर का जिक्र करते हुए कहा कि समाज बिखरा हुआ था और विदेशी ताकतें लोगों को परेशान कर रही थीं। ऐसे समय में गुरु नानक जी ने 'एक ओंकार' का मंत्र दिया, जिसने सभी को एक सूत्र में जोड़ने का काम किया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.