यूपी चुनाव: सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर नहीं बनी बात, 20 मिनट में खत्म हुई पहली बैठक

HIGHLIGHTS
- सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर पहली औपचारिक बैठक हुई।
- करीब 20 मिनट चली बैठक में सीटों पर अंतिम सहमति नहीं बन सकी।
- कांग्रेस ने सपा को करीब 150 सीटों की सूची सौंपी।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर गठबंधन पर सहमति जता चुके समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सोमवार को सीटों के बंटवारे को लेकर औपचारिक बातचीत शुरू हुई। हालांकि, सीटों पर दावेदारी को लेकर लंबे समय से जारी खींचतान के बीच हुई इस पहली बैठक में भी कोई अंतिम सहमति नहीं बन सकी। करीब 20 मिनट चली बैठक के दौरान दोनों दलों ने अपनी-अपनी पसंद की सीटों की सूची एक-दूसरे को सौंपी।
सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस ने पहले 181 सीटों पर दावा किया था, लेकिन अब अपनी मांग में कटौती करते हुए करीब 150 सीटों की सूची सपा को सौंपी है। कांग्रेस की यह मांग समाजवादी पार्टी के आकलन से काफी ज्यादा बताई जा रही है।
हालांकि, पहली दौर की संक्षिप्त बातचीत के बाद दोनों दलों ने वार्ता को सकारात्मक बताया। साथ ही अगले तीन से चार दिनों में सीटों के बंटवारे पर सहमति बनने की उम्मीद जताई। दोनों पार्टियों ने अपने-अपने शीर्ष नेतृत्व से चर्चा करने के बाद मंगलवार को बातचीत का दूसरा दौर आयोजित करने का भी ऐलान किया।
सीट बंटवारे को लेकर यह पहली बैठक राज्यसभा में कांग्रेस के उपनेता प्रमोद तिवारी के आवास पर हुई। इसमें समाजवादी पार्टी की ओर से रामगोपाल यादव, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, लोकसभा सांसद राजीव राय और इकरा हसन शामिल हुईं। वहीं, कांग्रेस की तरफ से प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद और विधायक दल के नेता वीरेंद्र चौधरी मौजूद रहे।
इस बैठक में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और केसी वेणुगोपाल शामिल नहीं हुए। सूत्रों ने बताया कि बातचीत के दौरान कांग्रेस ने उन सीटों की सूची सपा को सौंपी, जहां से वह अपने उम्मीदवार उतारना चाहती है। सूची देखने के बाद रामगोपाल यादव ने कहा कि वह इस संबंध में सपा प्रमुख अखिलेश यादव से चर्चा करेंगे और उसके बाद कांग्रेस को जवाब दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने कांग्रेस के वार्ताकारों को भी सीटों की संख्या को लेकर अपने शीर्ष नेतृत्व से विचार-विमर्श करने की सलाह दी।
अगले दो-तीन दिनों में समझौते की उम्मीद
सपा-कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर लंबे समय से प्रतीक्षित इस बैठक के महज 20 मिनट में खत्म होने पर रामगोपाल यादव ने किसी तरह के मतभेद की आशंका को खारिज किया। उन्होंने कहा कि बातचीत बेहद सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के विचारों को सुना। मंगलवार को एक बार फिर बातचीत होगी। उन्हें उम्मीद है कि अगले दो से तीन दिनों में सीट बंटवारे का समझौता पूरा हो जाएगा।
वहीं, कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने भी बैठक को सकारात्मक बताया। उन्होंने कहा कि दोनों दल जल्द ही किसी समझौते पर पहुंच जाएंगे और यह लगभग तय हो चुका है। सीट बंटवारे की रूपरेखा के बारे में विस्तार से जानकारी देने से इनकार करते हुए गौतम ने कहा कि बातचीत जारी रहने के दौरान इस तरह की जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा सकती। उन्होंने यह भी कहा कि सीटों की संख्या महत्वपूर्ण नहीं है।
कांग्रेस की मांग और सपा की पेशकश में बड़ा अंतर
बताया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी से सीट बंटवारे में कांग्रेस 100 से 150 सीटों के बीच सम्मानजनक समझौता चाहती है। दूसरी ओर, सपा ने करीब 60 ऐसी सीटों की पहचा
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.