मुजफ्फरनगर में छोटा हाथी और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, दंपती समेत दो बच्चियां घायल

HIGHLIGHTS
- मुजफ्फरनगर के फुगाना थाना क्षेत्र में सड़क हादसा हुआ।
- गांव जोगिया खेड़ा के पास छोटा हाथी और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हुई।
- हादसे में बाइक सवार सादिक और उनकी पत्नी रिजवाना घायल हो गए।
मुजफ्फरनगर। फुगाना थाना क्षेत्र के गांव जोगिया खेड़ा के पास छोटा हाथी वाहन और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार दंपती और उनकी दो मासूम बेटियां घायल हो गईं। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहगीरों ने घायलों को कांधला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकारी के मुताबिक, कांधला निवासी सादिक पुत्र यामीन अपनी पत्नी रिजवाना और दो बेटियों के साथ मोटरसाइकिल से कांधला से बुढ़ाना जा रहा था। बाइक पर उनकी दो साल की बेटी सना और तीन महीने की दूसरी बेटी भी सवार थीं। बताया गया कि जब वे फुगाना थाना क्षेत्र के गांव जोगिया खेड़ा के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार से आ रहे छोटा हाथी वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को सामने से टक्कर मार दी।
टक्कर में सादिक, उसकी पत्नी रिजवाना और दोनों बच्चियां घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को कांधला के निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया।
बताया गया कि सादिक अपनी ससुराल बुढ़ाना जा रहा था। हादसे की जानकारी मिलने पर उसके ससुराल पक्ष के लोग बुढ़ाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचे। वहां घायलों के नहीं मिलने पर उन्हें पता चला कि सभी को कांधला के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फुगाना पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.