आजम खान की बिरयानी वाली टिप्पणी पर AIMIM का अनोखा जवाब, इटावा में बांटी हैदराबादी बिरयानी

HIGHLIGHTS
- विधानसभा चुनाव 2027 से पहले इटावा में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।
- आजम खान की हैदराबादी बिरयानी पर टिप्पणी के बाद AIMIM ने अनोखे अंदाज में जवाब दिया।
- पार्टी की ओर से नई बस्ती में हैदराबादी बिरयानी बनवाकर लोगों को बांटी गई।
इटावा। विधानसभा चुनाव 2027 के नजदीक आने के साथ ही जिले में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान की हैदराबादी बिरयानी को लेकर की गई टिप्पणी पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने अनोखे अंदाज में प्रतिक्रिया दी। पार्टी की ओर से शहर की नई बस्ती में हैदराबादी बिरयानी तैयार कराकर लोगों के बीच बांटी गई। इस आयोजन के दौरान इलाके में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
कार्यक्रम का नेतृत्व एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष शमशाद हुसैन वारसी ने किया। आयोजन स्थल पर असदुद्दीन ओवैसी की तस्वीर वाला पोस्टर भी लगाया गया। जिलाध्यक्ष ने दावा किया कि मुस्लिम समाज का झुकाव अब ओवैसी की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में 85 प्रतिशत से अधिक मुस्लिम मतदाता गठबंधन के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करेंगे।
इस मौके पर मोहम्मद बहाउद्दीन कुरैशी ने कहा कि उनका परिवार पहले समाजवादी पार्टी का समर्थन करता रहा है, लेकिन अब उन्हें अपनी आवाज उठाने वाला नेता मिल गया है। वहीं, पार्टी नेताओं का कहना है कि चुनाव में भले ही जीत हासिल न हो, लेकिन मतदान के माध्यम से मुस्लिम समाज अपनी राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन करेगा।
दरअसल, 19 नवंबर को रामपुर में हुई रैली को लेकर सपा नेता आजम खान ने हैदराबादी बिरयानी पर टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि उनके इलाके में हैदराबादी बिरयानी पसंद नहीं की जाती। यहां के लोग पुलाव और मटन बिरयानी खाना पसंद करते हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.