हिमाचल प्रदेश बोर्ड क्लास 12 सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी, 59.07% बच्चे हुए पास

HIGHLIGHTS
- जुलाई 2026 में आयोजित हुई थी सप्लीमेंट्री परीक्षा
- परीक्षा में कुल 3,271 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया
- 1,931 विद्यार्थी परीक्षा में सफल रहे
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल छात्र अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन अपना परिणाम देख सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल सप्लीमेंट्री परीक्षा में 59.07 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं।
रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। परिणाम जारी होने के साथ छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं।
3,271 छात्रों ने दी थी परीक्षा
हिमाचल बोर्ड 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा जुलाई 2026 में आयोजित की गई थी। परीक्षा 16 जुलाई 2026 तक चली थी। सभी पेपर एक ही पाली में सुबह 8:45 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किए गए थे। इस परीक्षा में कुल 3,271 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था।
इनमें से 1,931 विद्यार्थी पास हुए, जबकि 1,123 विद्यार्थियों को कंपार्टमेंट श्रेणी में रखा गया है। परीक्षा का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 59.07 फीसदी रहा। अब बोर्ड ने सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल विद्यार्थी नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं।
| विवरण | आंकड़ा |
|---|---|
| परीक्षा | सप्लीमेंट्री प्लस टू (जुलाई-2026) |
| परीक्षा में शामिल कुल उम्मीदवार | 3,271 |
| पास होने वाले कुल उम्मीदवार | 1,931 |
| कम्पार्टमेंट वाले कुल उम्मीदवार | 1,123 |
| फेल होने वाले कुल उम्मीदवार | 2 |
| पास प्रतिशत | 59.07% |
री-इवैल्यूएशन और री-चेकिंग के लिए 4 सितंबर तक करें आवेदन
जो उम्मीदवार अपनी आंसर शीट का री-इवैल्यूएशन या री-चेकिंग कराना चाहते हैं, वे संबंधित स्कूल के माध्यम से बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। री-इवैल्यूएशन के लिए 1,000 रुपये और री-चेकिंग के लिए प्रति विषय 800 रुपये शुल्क देना होगा। आवेदन करने की अंतिम तारीख 4 सितंबर 2026 है।
आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। बिना शुल्क जमा किए गए आवेदन मान्य नहीं होंगे।
रिजल्ट से जुड़ी जानकारी के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क
उम्मीदवार कामकाजी दिनों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बोर्ड मुख्यालय के इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। मंडी और L&S के लिए 01892-242139, कांगड़ा के लिए 242140, शिमला, किन्नौर और हमीरपुर के लिए 242141, चंबा, बिलासपुर और कुल्लू के लिए 242142 तथा ऊना, सोलन और सिरमौर के लिए 242150 नंबर पर जानकारी ली जा सकती है।
रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट hpbose.org पर उपलब्ध है। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए प्रमाणपत्र की कॉपी डिजीलॉकर पर भी उपलब्ध कराई जाएगी।
HPBOSE 12th Supplementary Result 2026: ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर HPBOSE Himachal Board 12th Supplementary Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब मांगी गई जानकारी में अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- रिजल्ट देखने के बाद डाउनलोड विकल्प पर क्लिक करें और स्कोरकार्ड को अपने मोबाइल या डेस्कटॉप में सेव कर लें।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.