तमिलनाडु में पुरुष सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी 15 दिन की पैटरनिटी लीव, CM विजय का बड़ा ऐलान

HIGHLIGHTS
- तमिलनाडु में पहली बार पुरुष सरकारी कर्मचारियों को 15 दिन की पैटरनिटी लीव मिलेगी।
- मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने इस फैसले की घोषणा की।
- पुरुष कर्मचारियों की ओर से लंबे समय से पितृत्व अवकाश की मांग की जा रही थी।
चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने राज्य में पहली बार पुरुष सरकारी कर्मचारियों के लिए 15 दिन के पितृत्व अवकाश (पैटरनिटी लीव) की घोषणा की है।
राज्य सरकार के मुताबिक, पुरुष कर्मचारियों की ओर से पितृत्व अवकाश की सुविधा शुरू करने को लेकर लगातार अनुरोध मिल रहे थे।
इस फैसले के पीछे की वजह बताते हुए सरकार ने कहा कि बच्चे के जन्म के आसपास का समय मां और नवजात शिशु, दोनों के लिए बेहद अहम होता है।
मां और बच्चे की देखभाल में पिता की भूमिका जरूरी
सरकार के अनुसार, इस संवेदनशील समय में मां को शारीरिक और भावनात्मक सहारा देने के साथ नवजात शिशु की देखभाल के लिए पिता का साथ होना भी बेहद जरूरी है।
बता दें कि फिलहाल तमिलनाडु में महिला सरकारी कर्मचारियों को 365 दिनों के मातृत्व अवकाश (मैटरनिटी लीव) की सुविधा दी जाती है।
सीएमओ ने क्या कहा?
मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने कहा कि सरकार को कर्मचारियों की ओर से पुरुष सरकारी कर्मचारियों के लिए भी पितृत्व अवकाश शुरू करने पर विचार करने के अनुरोध मिले थे।
सीएमओ के मुताबिक, बच्चे के जन्म के आसपास का समय मां और बच्चे, दोनों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। इस दौरान मां को शारीरिक और भावनात्मक सहयोग देने के साथ-साथ बच्चे की देखभाल में पिता की भूमिका भी जरूरी है।
विज्ञप्ति में कहा गया कि महिला सरकारी कर्मचारियों को 365 दिनों का मातृत्व अवकाश देना मातृत्व और बाल कल्याण के प्रति सरकार के महत्व को दर्शाता है।
इसी तरह, पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पितृत्व अवकाश देने से पारिवारिक जिम्मेदारियों को साझा करने में मदद मिलेगी और बच्चों के पालन-पोषण में पिता की भागीदारी भी सुनिश्चित हो सकेगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.