हरदीप सिंह पुरी ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- मुद्दे उठाना काम है, लेकिन बेहतर सलाहकारों की जरूरत

HIGHLIGHTS
- केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय पहुंचे।
- उन्होंने कॉमर्स विभाग के विद्यार्थियों से संवाद कर संविधान और नागरिक अधिकारों की जानकारी दी।
- मीडिया से बातचीत में पेट्रोलियम सप्लाई और गैस की उपलब्धता पर बात रखी।
इंदौर। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के कॉमर्स विभाग में छात्रों से संवाद करने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को संविधान के महत्व, नागरिकों को संविधान के तहत मिले अधिकारों और लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़े कई विषयों की जानकारी दी। छात्रों से बातचीत के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए केंद्रीय मंत्री ने पेट्रोलियम सप्लाई, गैस की उपलब्धता और विपक्ष की राजनीति पर अपनी बात रखी।
हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि देश में ब्लैक मार्केटिंग जैसी स्थिति बनी थी और इस पूरे मामले को राजनीतिक रंग देने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम मंत्रालय की जिम्मेदारी सिर्फ पेट्रोलियम तक सीमित नहीं है, बल्कि सप्लाई व्यवस्था को संभालना भी उसके दायरे में आता है। लोगों ने अपने घरों में गैस सिलिंडर जमा किए, जबकि सरकार अब पाइपलाइन के जरिए गैस पहुंचाने की व्यवस्था को बढ़ावा दे रही है।
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि वर्ष 2014 में देश में करीब 14 करोड़ गैस कनेक्शन थे, जिनकी संख्या अब काफी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था के विस्तार के दौरान कुछ समस्याएं भी सामने आती हैं।
पेट्रोल की कीमतों को लेकर उन्होंने कहा कि ये वैश्विक बाजार पर निर्भर करती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में होने वाले उतार-चढ़ाव का असर भारत में भी देखने को मिलता है। राज्यों के बीच पेट्रोल की कीमतों में अंतर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा शासित और गैर-भाजपा शासित राज्यों में करीब 6 से 8 रुपये तक का अंतर है।
विपक्ष को बेहतर सलाहकारों की जरूरत: पुरी
विपक्ष पर निशाना साधते हुए हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि मुद्दे उठाना विपक्ष का काम है, लेकिन उसे बेहतर सलाहकारों की जरूरत है। इस दौरान उन्होंने एथेनॉल मिश्रण, ई-85 ईंधन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस्तेमाल का भी जिक्र किया।
उन्होंने कहा कि देश में पेट्रोल पंपों की व्यवस्था लगातार संचालित हो रही है और ऊर्जा क्षेत्र में नए विकल्पों पर काम किया जा रहा है।
केंद्रीय मंत्री ने मध्यप्रदेश के सहयोग और ऊर्जा क्षेत्र में भविष्य की योजनाओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सरकार वैकल्पिक ईंधन के विकल्पों को बढ़ावा देने के साथ ही सप्लाई व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.