सूरत में 38 वर्षीय विधवा महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या, प्रेमी पर लगा आरोप

HIGHLIGHTS
- सूरत के इच्छापोर इलाके में 38 वर्षीय विधवा महिला की हत्या का मामला सामने आया।
- महिला का शव लापता होने के दो दिन बाद मंगलवार को नहर के पास मिला।
- मृतका तीन बच्चों की मां थी और एक हीरा कंपनी में काम करती थी।
सूरत। गुजरात के सूरत से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। इच्छापोर इलाके में नहर के पास 38 वर्षीय विधवा महिला की दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई। मृतका तीन बच्चों की मां थी।
महिला का शव मंगलवार को लापता होने के दो दिन बाद बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक, इस अपराध का आरोप महिला के प्रेमी बबलू राजभर पर है। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से दोनों के रिश्तों में तनाव चल रहा था। बातचीत बंद होने के बाद से आरोपी महिला से नाराज था।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के साथ यौन उत्पीड़न और गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि के बाद इच्छापोर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इच्छापोर पुलिस स्टेशन में दर्ज FIR के अनुसार, वारदात 22 से 24 नवंबर के बीच हुई। आरोपी बबलू राजभर पिछले आठ महीनों से महिला के साथ रिश्ते में था।
महिला के पति दुबई में काम करते थे। आठ साल पहले एक हादसे में उनकी मौत हो गई थी। इसके पांच साल बाद महिला अपनी आजीविका चलाने के लिए तीन बच्चों के साथ सूरत आ गई थीं और इच्छापोर में रहने लगी थीं।
हीरा कंपनी में काम करती थी महिला
महिला इच्छापोर डायमंड बोर्स स्थित एक हीरा कंपनी में काम करती थीं। करीब आठ महीने पहले उनकी मुलाकात बबलू राजभर से हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच संबंध बन गए। महिला उसके लिए खाना बनाकर ले जाती थीं। शुरुआती करीब चार महीने तक दोनों का रिश्ता ठीक रहा, लेकिन बाद में उनके बीच विवाद शुरू हो गए।
इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे से बातचीत बंद कर दी। महिला ने राजभर के लिए खाना ले जाना भी छोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक, 22 नवंबर की शाम राजभर ने कथित तौर पर महिला को मिलने के बहाने बुलाया। इसके बाद वह उसे SR होटल के पीछे नहर के पास एक सुनसान जगह पर ले गया। आरोप है कि वहां उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।
महिला के घर वापस नहीं लौटने पर उनके रिश्तेदारों ने तलाश शुरू की। मंगलवार को खोजबीन के दौरान वे उस जगह पहुंचे, जहां महिला का शव मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
शव पर चोट के निशान देखकर हत्या की आशंका जताई गई। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो गया है। रिपोर्ट में यौन उत्पीड़न के संकेत भी मिले हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.