भारत-पाकिस्तान फाइनल: 100 स्क्रीन पर लाइव, सिनेमाघरों में भी देखें मैच

दुबई। एशिया कप का खिताबी मुकाबला आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट में दोनों टीमों की तीसरी भिड़ंत होगी। मैच भारतीय समयानुसार रात आठ बजे शुरू होगा। इस बार मैच का लाइव प्रसारण देशभर के चुनिंदा सिनेमाघरों में भी किया जाएगा, जहां दर्शक इसे बड़े पर्दे पर देख सकेंगे।
भारत की जीत की हैट्रिक की तैयारी
भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ पिछले दोनों मुकाबले आसानी से जीते हैं और सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इस फाइनल में भी प्रबल दावेदार मानी जा रही है। भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में अब तक लगातार छह जीत दर्ज की हैं और ट्रॉफी पर कब्जा करने से सिर्फ एक कदम दूर है। टीम ने 2023 में वनडे फाइनल में पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था।
पिछली मुकाबलों की विवादित परिस्थितियाँ
भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर हमेशा ही उत्साह रहता है, लेकिन इस बार हालात कुछ अलग हैं। ग्रुप चरण में मुकाबले से पहले पाकिस्तान के साथ मैच नहीं खेलने की मांग उठी थी, जो पहलगाम आतंकी हमले के बाद उत्पन्न हुई थी। भारत ने मैच खेला, लेकिन टीम के सदस्य पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिले, जिससे विवाद पैदा हुआ। इसके बाद दोनों टीमों ने सुपर चार चरण में 21 सितंबर को फिर आमने-सामने मुकाबला खेला।
सिनेमाघरों में लाइव प्रसारण
इस फाइनल के लिए देशभर के 100 स्क्रीन पर लाइव प्रसारण होगा। प्रमुख सिनेमाघरों में प्रशंसक मैच का आनंद बड़े पर्दे पर ले सकेंगे।
चोटें बनी चुनौती
भारत का टूर्नामेंट में दबदबा है, लेकिन चोटें चिंता का विषय बनी हुई हैं। श्रीलंका के खिलाफ हार्दिक पांड्या पैर की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण सिर्फ एक ओवर खेलने के बाद मैदान छोड़ गए थे। वहीं, अभिषेक शर्मा को ऐंठन की समस्या हुई थी। मोर्कल ने अभिषेक को फिट बताया है, जबकि हार्दिक पांड्या की फिटनेस पर आज फैसला होगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.