जयपुर में पावर कट से NEET-PG परीक्षा स्थगित, 5 सितंबर को दोबारा होंगे एग्जाम

HIGHLIGHTS
- परीक्षा केंद्र जयपुर के सीतापुरा स्थित आईओएन डिजिटल जोन में था
- NEET PG 2026 परीक्षा सुबह 9 बजे शुरू होनी थी
- छात्रों के मुताबिक दो घंटे में करीब 10 बार परीक्षा बाधित हुई
जयपुर। राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान बोर्ड (NBEMS) ने राजस्थान के जयपुर स्थित आईओएन डिजिटल जोन (सीतापुरा) केंद्र पर नीट-पीजी 2026 की परीक्षा स्थगित कर दी है। अब इस केंद्र पर प्रभावित उम्मीदवारों के लिए परीक्षा 5 सितंबर को आयोजित की जाएगी।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, परीक्षा केंद्र पर बिजली कटौती की समस्या को देखते हुए बोर्ड ने यह फैसला लिया है।
2 घंटे में 10 बार बाधित हुआ एग्जाम
छात्रों के अनुसार, परीक्षा सुबह 9 बजे शुरू होनी थी। परीक्षा शुरू होने के बाद दो घंटे के भीतर करीब 10 बार व्यवधान आया। सिस्टम बार-बार बंद होने के बाद कुछ कंप्यूटर दोबारा शुरू किए गए, लेकिन स्क्रीन पर सिर्फ 3 से 4 सवाल ही दिखाई दे रहे थे।
हंगामे के बाद एग्जाम कैंसिल
छात्रों का आरोप है कि सेंटर के स्टाफ की ओर से उन्हें कोई तकनीकी कारण नहीं बताया गया। इसे लेकर छात्रों ने परीक्षा केंद्र पर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ने के बाद परीक्षा रद्द कर दी गई। अब इस केंद्र पर 5 सितंबर को दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी।
परीक्षा देने पहुंचे छात्रों ने आरोप लगाया कि परीक्षा के दौरान कई बार अधिकारियों को बुलाने की मांग की गई, लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं सुनी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.