जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन में फिर बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज; आंसू गैस के गोले छोड़े

HIGHLIGHTS
- जंतर-मंतर प्रदर्शन में फिर हंगामा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज।
- प्रदर्शनकारियों पर पथराव का आरोप, आंसू गैस के गोले छोड़े गए।
- झड़प में एक पुलिसकर्मी के घायल होने की सूचना।
राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान शनिवार को एक बार फिर हंगामा हो गया। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प की स्थिति बन गई, जिसके बाद पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए कार्रवाई की।
प्रदर्शनकारियों का हंगामा बढ़ने के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसके अलावा स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले भी दागे गए। इससे पहले सोमवार, मंगलवार और बुधवार को भी जंतर-मंतर के आसपास प्रदर्शन के दौरान हंगामे की स्थिति सामने आई थी।
शनिवार को प्रदर्शन के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने पथराव शुरू कर दिया। इस घटना में एक पुलिसकर्मी के घायल होने की सूचना है। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आंसू गैस के गोले छोड़े। आरोप है कि कुछ प्रदर्शनकारी बीच-बीच में पुलिस को उकसाने के लिए ऐसी हरकतें कर रहे थे।
बताया गया कि सीपी से लेकर एनडीएमसी सेंटर तक प्रदर्शनकारियों की भीड़ जमा रही। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच कई बार झड़प हुई और पुलिस की ओर से आंसू गैस के गोले छोड़े गए।
फिर पुलिस पर हुआ पथराव
संसद मार्ग पर प्रदर्शनकारियों ने एक बार फिर पुलिसकर्मियों पर पथराव किया। करीब दो बजे एनडीएमसी बिल्डिंग चौराहे के पास प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी के दौरान पहले पुलिसकर्मियों पर पानी की बोतलें और चप्पल-जूते फेंके। इसके बाद ईंट-पत्थर फेंककर पथराव शुरू कर दिया, जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.