राहुल गांधी पर JDU प्रवक्ता का निशाना, बोले- एक दिन कांग्रेस भी छोड़ देगी साथ

HIGHLIGHTS
- JDU प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने राहुल गांधी पर निशाना साधा।
- उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की नीतियों के चलते कांग्रेस के सहयोगी उससे दूर हुए हैं।
- वंदे मातरम विवाद पर उन्होंने संसद से पारित कानून के सम्मान को जरूरी बताया।
पटना। वंदे मातरम विवाद को लेकर जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है।
JDU के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने राहुल गांधी को अदूरदर्शी नेता बताते हुए कहा कि उनकी नीतियों और फैसलों की वजह से कांग्रेस के कई भरोसेमंद सहयोगी उससे अलग हो चुके हैं।
एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में राजीव रंजन ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने कांग्रेस को जिस तरह अपना ही घर जलाते हुए देखा है, उसे देखते हुए मौजूदा स्थिति हैरान करने वाली नहीं है।
'एक समय कांग्रेस में सिर्फ कांग्रेस और राहुल गांधी रह जाएंगे'
राजीव रंजन ने कहा कि एक वक्त ऐसा आएगा, जब कांग्रेस में सिर्फ कांग्रेस और राहुल गांधी ही रह जाएंगे। उन्होंने कहा कि आखिरकार कांग्रेस भी राहुल गांधी का साथ छोड़ देगी।
उन्होंने दावा किया कि देश के अलग-अलग हिस्सों में राहुल गांधी की अदूरदर्शिता के चलते कांग्रेस के सहयोगियों को उससे दूरी बनानी पड़ी है। डीएमके का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की ओर से दूरदर्शितापूर्ण फैसले नहीं लिए जाने के कारण कांग्रेस के कई भरोसेमंद सहयोगी उससे अलग हुए हैं।
संसद से कानून बनने के बाद सम्मान जरूरी
वंदे मातरम को लेकर कांग्रेस और उसके सहयोगियों के बीच जारी विवाद पर राजीव रंजन ने कहा कि मूल सवाल यह है कि संसद से पारित कानून का सम्मान किया जाए या नहीं।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को समझना होगा कि राजनीतिक और वैचारिक असहमति अपनी जगह हो सकती है, लेकिन जब कोई विषय संसद से पारित होकर कानून बन जाता है तो उसका पालन करना सभी के लिए जरूरी हो जाता है।
राजीव रंजन ने कहा कि कानून का सम्मान प्रत्येक व्यक्ति और राजनीतिक दल को करना चाहिए। किसी मुद्दे पर असहमति हो सकती है, लेकिन कानून बनने के बाद उसका सम्मान करना संवैधानिक व्यवस्था का हिस्सा है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.