सहारनपुर में केशव मौर्य और नितिन गडकरी की मुलाकात, विकास पर हुई चर्चा

सहारनपुर में मंगलवार को उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच राज्य और केंद्र से जुड़े प्रशासनिक एवं संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में विशेष रूप से प्रदेश में चल रही विकास परियोजनाओं, सड़क अवसंरचना के विस्तार, संपर्क मार्गों के सुदृढ़ीकरण और जनहित से जुड़े कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। उप मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश में विभिन्न आधारभूत संरचना परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी साझा की।
केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेश में तेजी से हो रहे विकास कार्यों के लिए केंद्र सरकार के सहयोग की सराहना करते हुए आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केंद्र की मदद से राज्य में बुनियादी ढांचे को और अधिक मजबूत करने में मदद मिल रही है।
वहीं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उत्तर प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से प्रदेश में सड़क, पुल और राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण में उल्लेखनीय तेजी आई है, जिससे आर्थिक और सामाजिक विकास को नई दिशा मिली है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.