आगरा में युवती को गोली मारने के बाद युवक ने की आत्महत्या, अस्पताल में भर्ती युवती

HIGHLIGHTS
- घटना आगरा के सदर क्षेत्र के रोहता की बताई जा रही है।
- युवक की पहचान अरुण कुमार के रूप में हुई है।
- अरुण कुमार इटौरा, मलपुरा का रहने वाला था।
आगरा के सदर क्षेत्र के रोहता में एक घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने युवती को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली। युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
क्या है पूरा मामला?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक की पहचान अरुण कुमार के रूप में हुई है। वह इटौरा, मलपुरा का रहने वाला था और सैंया टोल पर काम करता था।
बताया गया है कि युवती युवक से मिलने एक कॉलोनी में आई थी। उस दौरान उसकी एक सहेली भी वहां मौजूद थी। इसी बीच युवक ने युवती को गोली मार दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस घटना के संबंध में युवक और युवती से जुड़ी विस्तृत जानकारी जुटा रही है। घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.