दिल्ली के करावल नगर में छेड़छाड़ के आरोप में युवक की पिटाई, अस्पताल में मौत; जांच में जुटी पुलिस

HIGHLIGHTS
- राजकुमार को गंभीर हालत में पहले निजी अस्पताल और फिर राजीव गांधी अस्पताल ले जाया गया था।
- परिवार ने शुक्रवार सुबह पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद जांच शुरू हुई।
- पुलिस पिटाई में शामिल लोगों और महिला के लगाए आरोपों की भी पड़ताल कर रही है।
दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के करावल नगर इलाके से एक युवक की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक पर एक महिला से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा था।
मृतक की पहचान अंकुर एन्क्लेव निवासी 44 वर्षीय राजकुमार के रूप में हुई है। वह पेंटर का काम करते थे। स्वजन के मुताबिक, बृहस्पतिवार रात करीब तीन-चार लोगों ने राजकुमार की पिटाई की।
गंभीर हालत में राजकुमार को पहले एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद उन्हें राजीव गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सुबह पुलिस को दी गई सूचना
घटना के बाद स्वजन रात में ही राजकुमार का शव लेकर घर लौट आए थे। शुक्रवार सुबह परिवार ने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी।
पत्नी और एक बेटा परिवार में
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, एक महिला ने राजकुमार पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। इसके बाद उनकी पिटाई की गई। राजकुमार के परिवार में उनकी पत्नी और एक बेटा है।
मृतक के भाई गिरीश कुमार ने भी मामले की जानकारी दी है। पुलिस अब घटना के पूरे क्रम की जांच कर रही है। साथ ही, पिटाई में शामिल लोगों और महिला की ओर से लगाए गए छेड़छाड़ के आरोपों की भी पड़ताल की जा रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.