विधानसभा चुनाव से पहले मायावती का बड़ा संगठनात्मक कदम, BSP को तीन सेक्टर में बांटा

HIGHLIGHTS
- बसपा अध्यक्ष मायावती ने संगठन में नई जिम्मेदारियां तय की हैं।
- पार्टी के संगठन को तीन सेक्टर में विभाजित किया गया है।
- सेक्टर-एक में दस राज्यों को शामिल किया गया है।
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने तीन राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी की रणनीति को नए सिरे से मजबूत करने की कवायद शुरू की है। उन्होंने बसपा के संगठन को तीन सेक्टर में बांटकर जनाधार बढ़ाने का लक्ष्य तय किया है।
बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने स्पष्ट किया है कि सेक्टर-एक के तहत आने वाले उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की निगरानी वह खुद करेंगी। वहीं, अन्य दोनों सेक्टरों के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा वर्षा, आंधी और तूफान से प्रभावित राज्यों का दौरा राष्ट्रीय प्रभारी ईशान आनंद कर सकते हैं। दायित्व संभालने के बाद यह उनका पहला दौरा होगा।
ईशान आनंद ने एक्स पर पोस्ट कर सरकार से बाढ़ और सूखे से प्रभावित राज्यों में किसानों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने की अपील भी की है।
तीन सेक्टर में बांटा संगठन
मायावती ने सेक्टर-एक में दस राज्यों को शामिल किया है। इसकी जिम्मेदारी राज्यसभा सदस्य रामजी लाल गौतम और सुरेश राव को केंद्रीय सेक्टर प्रभारी के तौर पर सौंपी गई है।
सेक्टर-दो में नौ राज्यों को रखा गया है। इसका कामकाज पूर्व राज्यसभा सदस्य राजाराम और पूर्व विधायक अतर सिंह राव संभालेंगे।
वहीं, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को सेक्टर-तीन में रखा गया है। इसकी निगरानी मायावती खुद करेंगी और लखनऊ स्थित केंद्रीय कार्यालय भी इसकी देखरेख करेगा।
प्रभावित लोगों की मदद के निर्देश
मायावती ने सभी सेक्टर प्रभारियों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र के राज्यों में वर्षा, आंधी और तूफान से प्रभावित लोगों की सहायता करने के निर्देश दिए हैं।
बसपा अध्यक्ष ने लोगों के बीच से धन जुटाने से भी मना किया है, ताकि इसकी आड़ में कोई नाजायज फायदा न उठा सके। बाढ़ प्रभावित राज्यों में ईशान आनंद को भेजने और पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रभावित लोगों की मदद करने के निर्देश दिए गए हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.