जंतर-मंतर प्रदर्शन का असर, दिल्ली में आज भी 18 मेट्रो स्टेशन बंद

HIGHLIGHTS
- जंतर-मंतर प्रदर्शन के चलते सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 18 मेट्रो स्टेशन शनिवार को भी बंद रहे।
- मेट्रो स्टेशन बंद होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा, कई लोगों ने वैकल्पिक साधनों का सहारा लिया।
- दिल्ली पुलिस की सलाह पर DMRC ने स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था के तहत यह कदम उठाया।
राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (DMRC) ने शनिवार को भी 18 मेट्रो स्टेशनों को बंद रखने का फैसला किया है। सुरक्षा कारणों को देखते हुए दिल्ली पुलिस के निर्देश पर यह कदम उठाया गया है।
इससे पहले शुक्रवार को भी लगातार तीसरे दिन 18 प्रमुख मेट्रो स्टेशन बंद रखे गए थे। सुबह के समय लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय समेत 17 मेट्रो स्टेशन बंद थे। इसके बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे न्यू दिल्ली मेट्रो स्टेशन का गेट भी बंद कर दिया गया। इसके साथ ही नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन के अंदर मिलने वाली इंटरचेंज सुविधा को भी रोक दिया गया।
यात्रियों को हुई परेशानी
मेट्रो स्टेशन बंद होने से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई यात्री स्टेशनों के बाहर खड़े होकर सुरक्षा कर्मियों से जानकारी लेते नजर आए। वहीं, बस स्टॉपों पर भी यात्रियों की भीड़ बढ़ गई।
बुधवार को 16, गुरुवार को 17 और शुक्रवार को 18 मेट्रो स्टेशन बंद रहे थे। शनिवार को भी यही 18 स्टेशन बंद रखे गए हैं।
यात्रियों को अचानक मिली जानकारी
मालवीय नगर मेट्रो स्टेशन से सफर कर रहे अर्जुन पांडे ने बताया कि उन्हें चेन्नई जाने के लिए फ्लाइट पकड़नी है। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन और इंटरचेंज बंद होने की जानकारी उन्हें केवल 20 मिनट पहले मिली। इसके बाद वह लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन पहुंचे, लेकिन वहां से कैब बुक करने में परेशानी हो रही है।
वहीं, गाजियाबाद से आए श्रमिक अमित कुमार ने पटेल चौक स्टेशन के बाहर सुरक्षाकर्मियों से सवाल किया कि मेट्रो बंद रहने पर वह अपने परिवार के लिए रोजी-रोटी का इंतजाम कैसे करेंगे।
हालांकि, शुक्रवार शाम करीब 5 बजकर 28 मिनट पर मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन के गेट खोल दिए गए थे।
छात्र पैदल पहुंचे जंतर-मंतर
प्रदर्शन में शामिल होने के लिए कई छात्र चालू मेट्रो स्टेशनों पर उतरकर पैदल ही जंतर-मंतर की ओर जाते दिखाई दिए। मिंटो ब्रिज के पास पैदल जा रहे छात्रों के बीच अचानक बापू के वेश में एक व्यक्ति भी साथ चलने लगा, जिसके बाद छात्रों ने नारे लगाने शुरू कर दिए।
बंद मेट्रो स्टेशनों की सूची
- लोक कल्याण मार्ग
- राजीव चौक
- पटेल चौक
- रामकृष्ण आश्रम मार्ग
- बाराखंबा रोड
- सुप्रीम कोर्ट
- सेवा तीर्थ
- जनपथ
- मंडी हाउस
- सेंट्रल सेक्रेटेरिएट
- आईटीओ
- दिल्ली गेट
- इंद्रप्रस्थ
- खान मार्केट
- जोर बाग
- शिवाजी स्टेडियम
- झंडेवालान
- न्यू दिल्ली
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.