MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 IAS अधिकारियों के तबादले; नेहा मारव्या-निधि निवेदिता भी हटाईं गईं

HIGHLIGHTS
- सामान्य प्रशासन विभाग ने शनिवार को तबादले का आदेश जारी किया।
- अनिल सुचारी को एमपी भंडार गृह निगम भोपाल का प्रबंध संचालक बनाया गया।
- दिलीप कुमार को सागर संभाग की जिम्मेदारी दी गई।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की दुबई यात्रा से पहले मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 11 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। सागर संभागायुक्त अनिल सुचारी को हटाकर आयुक्त उद्योग बनाया गया है, जबकि इस पद पर रहे दिलीप कुमार को सागर का नया संभागायुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं, इंदौर के श्रम आयुक्त संदीप जीआर को आयुक्त महिला एवं बाल विकास की जिम्मेदारी दी गई है और उन्हें अन्य अतिरिक्त प्रभार भी सौंपे गए हैं।
विवादों में रही 2011 बैच की आईएएस अधिकारी नेहा मारव्या और 2012 बैच की आईएएस अधिकारी निधि निवेदिता को भी मौजूदा जिम्मेदारियों से हटा दिया गया है। नेहा मारव्या संचालक आदिम जाति क्षेत्रीय विकास योजनाएं और प्रबंध संचालक मेपसेट, अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम का काम देख रही थीं। अब उन्हें केवल प्रबंध संचालक अनुसूचित जनजाति वित्त एवं विकास निगम की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं, अपने अधीनस्थों को डांट-फटकार के बाद आंदोलन की स्थिति बनने के चलते महिला एवं बाल विकास आयुक्त निधि निवेदिता को हटाकर प्रमुख राजस्व आयुक्त बनाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) कार्मिक ने शनिवार को आईएएस अधिकारियों के तबादले के साथ ही अलग आदेश जारी कर छह राज्य प्रशासनिक सेवा (एसएएस) अधिकारियों के स्थानांतरण भी किए हैं।
दोनों महिला अधिकारियों का अधीनस्थों से हुआ था विवाद
नेहा मारव्या पर हाल ही में विभाग की अपर संचालक स्तर की महिला अधिकारियों के साथ भरी बैठक में अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगे थे। इसके बाद विभाग के अधिकारियों ने हड़ताल शुरू कर दी थी। इस घटनाक्रम को लेकर मुख्य सचिव से भी शिकायत की गई थी।
इसी तरह महिला एवं बाल विकास आयुक्त निधि निवेदिता के खिलाफ उनके ही विभाग के अधिकारियों ने मोर्चा खोल दिया था। बाद में शासन स्तर पर हस्तक्षेप के बाद स्थिति सामान्य हुई और अधिकारी काम पर वापस लौटे थे।
इन 11 आईएएस अधिकारियों के तबादले
अधिकारी — वर्तमान पदस्थापना — नवीन पदस्थापना
अनिल सुचारी — आयुक्त सागर संभाग — प्रबंध संचालक, मप्र भंडार गृह निगम भोपाल
दिलीप कुमार — आयुक्त उद्योग और एमडी लघु उद्योग निगम का अतिरिक्त प्रभार — संभाग आयुक्त सागर
अनुभा श्रीवास्तव — प्रमुख राजस्व आयुक्त, आयुक्त भू-अभिलेख बंदोवस्त का अतिरिक्त प्रभार — सचिव, मप्र राजस्व विभाग
सतेंद्र सिंह — आयुक्त पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक कल्याण, आयुक्त अनुसूचित जाति विकास — सचिव, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा अनुसूचित जाति कल्याण विभाग अतिरिक्त प्रभार
नेहा मारव्या सिंह — संचालक आदिम जाति क्षेत्रीय विकास योजनाएं व अन्य प्रभार — एमडी मप्र अनुसूचित जनजाति वित्त एवं विकास निगम
निधि निवेदिता — आयुक्त महिला एवं बाल विकास व अन्य प्रभार — प्रमुख राजस्व आयुक्त तथा आयुक्त भू-अभिलेख एवं बंदोवस्त ग्वालियर अतिरिक्त प्रभार
अनुराग वर्मा — एमडी मप्र भंडार गृह निगम तथा राज्य नागरिक आपूर्ति निगम अतिरिक्त प्रभार — एमडी राज्य नागरिक आपूर्ति निगम
मयंक अग्रवाल — एमडी मप्र पब्लिक हेल्थ सर्विसेस कार्पोरेशन — सीईओ विकसित भारत-रोजगार गारंटी आजीविका मिशन (ग्रामीण) वीबी जीरामजी तथा मिशन संचालक समग्र नर्मदा मिशन भोपाल अतिरिक्त प्रभार
संदीप जीआर — श्रम आयुक्त मप्र इंदौर — आयुक्त महिला एवं बाल विकास व अन्य प्रभार
अवि प्रसाद — सीईओ रोजगार गारंटी परिषद — एमडी मप्र पब्लिक हेल्थ सर्विसेस कार्पोरेशन तथा अपर सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा अतिरिक्त प्रभार
नेहा जैन — अपर संचालक एनवीडीए इंदौर — सीईओ स्मार्ट सिटी उज्जैन एवं अपर आयुक्त नगर निगम उज्जैन अतिरिक्त प्रभार
पांच आईएएस अधिकारियों को सौंपा अतिरिक्त प्रभार
रघुराज एमआर, सचिव श्रम विभाग को मौजूदा जिम्मेदारियों के साथ सचिव तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। तरुण राठी, आयुक्त आदिवासी विकास को संचालक आदिम जाति क्षेत्रीय विकास योजनाएं और प्रबंध संचालक मेपसेट, आदिम जाति अनुसंधान एवं विकास संस्थान भोपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
कुमार पुरुषोत्तम, अपर सचिव मुख्यमंत्री और आयुक्त मंडी बोर्ड को आयुक्त उद्योग तथा प्रबंध संचालक लघु उद्योग निगम का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। शीतला पटले, सचिव मप्र लोक सेवा आयोग को श्रम आयुक्त इंदौर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं, अनिशा श्रीवास्तव, कार्यकारी संचालक मप्र औद्योगिक विकास निगम क्षेत्रीय कार्यालय ग्वालियर को अपने वर्तमान दायित्वों के साथ सीईओ ग्वालियर विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
राज्य प्रशासनिक सेवा के छह अधिकारियों के तबादले
अधिकारी — वर्तमान पदस्थापना — नवीन पदस्थापना
नरोत्तम प्रसाद भार्गव — सीईओ ग्वालियर विकास प्राधिकरण — सीईओ जिला पंचायत हरदा
अखिलेश कुमार जैन — अपर कलेक्टर जिला गुना तथा समक्ष प्राधिकारी गेल (इंडिया) विजयपुर गुना अतिरिक्त प्रभार — सीईओ जिला पंचायत धार
सुरभि तिवारी — उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मप्र भोपाल — सीईओ जिला पंचायत विदिशा
ओमप्रकाश सनोडिया — सीईओ जिला पंचायत विदिशा — अपर मेला अधिकारी सिंहस्थ उज्जैन
शैलेंद्र सिंह — सीईओ जिला पंचायत सतना — सीईओ जिला पंचायत दतिया
सपना त्रिपाठी — अपर कलेक्टर रीवा — सीईओ जिला पंचायत सतना
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.