मुजफ्फरनगर में जर्जर सड़कों का होगा कायाकल्प, डेढ़ दर्जन मार्गों के निर्माण को मंजूरी

HIGHLIGHTS
- मुजफ्फरनगर नगर पालिका शहर की डेढ़ दर्जन से अधिक जर्जर सड़कों का निर्माण कराएगी।
- वार्ड 31 और 33 की सड़कों के लिए 50 लाख रुपये से अधिक का बजट स्वीकृत किया गया।
- वर्मा पार्क, अंकित विहार और पटेल नगर की खराब सड़कों का जल्द निर्माण शुरू होगा।
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका के निर्माण विभाग की ओर से शहर की जर्जर हो चुकी डेढ़ दर्जन से अधिक सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। वार्ड संख्या 31 और 33 की सड़कों के निर्माण के लिए बजट प्रस्ताव तैयार किया गया था। बोर्ड बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद अब निर्माण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
शहर के मोहल्ला वर्मा पार्क, अंकित विहार और पटेल नगर की कई सड़कें लंबे समय से खराब हालत में हैं। वार्ड 31 और 33 के इन तीनों मोहल्लों की डेढ़ दर्जन से अधिक सड़कों का निर्माण कराया जाना है। इसके लिए पालिका निर्माण विभाग ने 50 लाख रुपये से अधिक का बजट स्वीकृत किया है।
वर्मा पार्क, अंकित विहार और पटेल नगर की कई सड़कें जर्जर हो चुकी हैं। वार्ड नंबर 31 में वर्मा पार्क स्थित चकरोड मुख्य मार्ग, अंकित विहार में परशुराम मंदिर वाली गली, दुर्गा मंदिर वाली गली समेत अन्य सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।
नगर पालिका निर्माण विभाग के सहायक अभियंता नेपाल सिंह ने बताया कि बोर्ड बैठक में स्वीकृत प्रस्ताव के अनुसार सड़कों के निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू कर दी जाएगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.