सहारनपुर से गोमतीनगर तक चलेगी नई वंदे भारत ट्रेन, रेलवे ने बदला रूट

सहारनपुर। नजीबाबाद-सहारनपुर रेलखंड से गुजरने वाली नई वंदे भारत ट्रेन के परिचालन में बड़ा बदलाव किया गया है। आठ नवंबर को लखनऊ–सहारनपुर रूट पर उद्घाटन के बाद ट्रेन अभी शुरू नहीं हो पाई थी। अब रेलवे बोर्ड ने इसका मार्ग बदलते हुए इसे सहारनपुर से गोमतीनगर तक चलाने का निर्णय लिया है।
नए टाइमटेबल के अनुसार समय और ठहराव
रेलवे बोर्ड के निदेशक कोचिंग संजय आर. नीलम ने नया टाइमटेबल जारी किया है। इसके अनुसार, ट्रेन संख्या 26503 सहारनपुर से सुबह 5:05 बजे रवाना होगी। नजीबाबाद पहुंचने का समय सुबह 6:25, मुरादाबाद सुबह 8:00 और गोमतीनगर आगमन दोपहर 2:05 बजे होगा।
वापसी में वंदे भारत ट्रेन संख्या 26504 गोमतीनगर से दोपहर 3:10 बजे चलेगी। मुरादाबाद रात 8:35, नजीबाबाद रात 9:54 और सहारनपुर रात 11:50 बजे पहुंचेगी।
ट्रेन के ठहराव में रुड़की, नजीबाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सितारगंज जंक्शन, सितारगंज सिटी, सीतापुर और डालीगंज शामिल हैं। खास बात यह है कि डालीगंज जंक्शन को नया ठहराव दिया गया है। रेलवे ने यह भी बताया कि ट्रेन का संचालन किस तारीख से शुरू होगा, इसकी जानकारी जल्द साझा की जाएगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.